Bihar Politics : बिहार में राजद नेताओं पर सीबीआई छापेमारी

केंद्रीय जांच एजेंसी बिहार-झारखंड के अलावा कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई ने रेलवे में नौकरी घोटाले को लेकर रेड मारी है। सीबीआई ने राजद नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा है।

छापेमारी राजद सांसद अशफाक करीम, राजद एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी सुबोध राय के आवास पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिहार और झारखंड के अलावा दिल्ली-एनसीआर और तमिलनाडु में भी 17 जगहों पर छापेमारी जारी है।

झारखंड में अवैध खनन के मामले में छापेमारी की जा रही है। राजधानी रांची में सीबीआई और ईडी ने छापा मारा है। एजेंसी प्रेम प्रकाश नाम के शख्स के आवास पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि प्रेम प्रकाश के राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध हैं। साथ ही पंकज मिश्रा (सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि) व अन्य से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है।

पंकज मिश्रा (सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि) व अन्य से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है

इससे पहले 19 जुलाई को ईडी ने पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें 1 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ईडी इस मामले में 50 बैंक खातों में करोड़ों रुपये, कैश, अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर को जब्त कर चुकी है।

  • Related Posts

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading
    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश