Last journey : गरीब और मजलूम की आवाज मोहम्मद मोहसिन चाचा हुए दुनिया से रुखसत

वरिष्ठ पत्रकार मोहसिन चाचा के जाने से ग्रामीण पत्रकार क्षेत्र को पहुंची है अपूरणीय क्षति। वो वैचारिक रूप से सोशलिस्ट थे गरीब ,मजलूम के लिए किसी भी अधिकारी से भिड़ जाते थे।


किरतपुर -ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम खटाई निवासी मोहम्मद मोहसिन उर्फ चाचा शनिवार रात्रि लगभग तीन बजे अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुए दुनिया से रुखसत उनके अचानक इंतकाल की खबर से पत्रकार जगत में शोक छा गया। वह पत्रकार होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं वैचारिक रूप से सोशलिस्ट थे और राष्ट्रीय पत्रकार संगठन (ए)में जिला सचिव नियुक्त थे। उनके अचानक दुनिया से रुखसत होने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ में शोक की लहर दौड़ गई।

राष्ट्रीय पत्रकार संगठन (ए)राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने कहा कि मोहम्मद मोहसिन की कमी हमेशा रहेगी,एवं संगठन में अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण यादगार रहेगा वह हमेशा सभी के दिलों में रहेंगे।अगर सभी साथियों की अनुमति रही तो उनके परिवार के किसी सदस्य को संगठन स्थान दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष कपिल रस्तोगी ने बताया कि मोहसिन चाचा केवल संगठन में उपसचिव ही नहीं हमारे दिलों में वास करते थे और वरिष्ठ बुजुर्ग होने के नाते वह हमेशा हमारा गुरु की तरह मार्गदर्शन करते थे मीडिया प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बहुत से वरिष्ठ पत्रकार हैं लेकिन क्षेत्रीय पत्रकार मोहसिन चाचा को चाचा कहकर बुलाते थे।

हमे डाट भी देते थे प्यार भी करते थे। राष्ट्रीय पत्रकार सगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र जैन एवं जिला अध्यक्ष कपिल रस्तोगी सहित सगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं धामपुर विधायक स्वामी ओमवेश सहित हजारों की संख्या में समाजसेवी राजनेता एवं पत्रकार हुवे जनाजे में सामिल।


राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया जिले भर के पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर मोहम्मद मोहसिन को आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

  • Related Posts

    शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नीरज कुमार भारतीय समाज के इतिहास में कुछ…

    Continue reading
    डा. राममनोहर लोहिया की 117 वीं जन्मतिथि  मनाने की तैयारी जोरो पर 
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    भारतीय समाजवादी विचार के प्रवर्तक , भारत ,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज