बिहार में भूमि सर्वेक्षण से अराजक बने हालात

 एमलए महबूब आलम की यह है डिमांड

 कटिहार। बिहार के बलरामपुर विधानसभा सीट से भाकपा माले विधायक महबूब आलम ने भूमि सर्वेक्षण में व्याप्त अराजकता पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लोगों को सर्वेक्षण की प्रक्रिया और अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है, जिससे भ्रम और परेशानी की स्थिति है। विधायक ने जिलाधिकारी से मांग की है कि हर प्रखंड और पंचायत में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही, एक छोटी पुस्तिका भी बांटी जाए जिसमें सारी जानकारी सरल भाषा में हो।
विधायक ने आरोप लगाया कि सर्वेक्षण के नाम पर गरीब और कमजोर लोगों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘इसमें लूट की संभावना बनी हुई है, गरीब मजलूम उजड़ने के कगार पर है।’
महबूब आलम ने बताया कि भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने के बिहार सरकार के वादे और कांग्रेस के समय दिए गए लाल कार्ड धारियों की जमीन से बेदखली का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही स्थिति स्पष्ट नहीं हुई तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विधायक ने कहा कि वह इस मुद्दे पर जिलाधिकारी से बात करेंगे और प्रत्येक प्रखंड और पंचायत में शिविर लगाकर जागरूकता फैलाने और सूचना पुस्तिका वितरित करने की मांग करेंगे ताकि लोगों को धोखाधड़ी और शोषण से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा, ‘कुछ जगहों पर नाम छूटा हुआ है इसका कारण यह है कि ऑपरेटर को जानकारी का अभाव है जिस कारण सर्वेक्षण में लोगों का नाम नहीं चढ़ रहा है, इसमें भी सुधार की जरूरत है अगर सुधर नहीं होती है तो आगे भाकपा माले जोरदार आंदोलन करेगी।’

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित