बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज

 12 सितंबर से भारी बारिश की संभावना

 पटना। बिहार में मानसून जाने से पहले एक बार फिर सक्रिय हो रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 12 सितंबर से मानसून के फिर से सक्रिय होने का अनुमान जताया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में इसके बंगाल के तटीय इलाकों में पहुंचने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ भी राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण, अगले तीन दिनों तक बिहार में मानसून कमजोर रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी और दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
हालांकि, 12 सितंबर से 14 सितंबर तक दक्षिण और उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 12 सितंबर के बाद से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, ‘पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बारिश में कमी आई है।’ विभाग का कहना है कि, राज्य के समस्तीपुर, बेगूसराय सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तापमान में कोई खास अंतर नहीं आएगा। 12 सितंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी।’

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया