पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में छह बड़े फैसले किए गए, जिनमें बीएसएफ को जमीन देने, आयुष्मान भारत योजना को लागू करने, भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने शामिल हैं।
बंगाल में पहली कैबिनेट बैठक में हुए ये फैसले
1- बीएसएफ को फेंसिंग करने के लिए भूमि हस्तांतरण करने का काम आज से शुरू किया जाएगा और 45 दिन के अंदर ये काम पूरा कर लिया जाएगा।
2- पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी. ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य में इसे लागू नहीं किया था, बल्कि इसकी जगह दूसरी योजना ‘स्वास्थ्य साथी’ चलाती थीं।
3- विश्वकर्मा योजना लागू की जाएगी, उज्ज्वला योजना लागू की जाएगी।
4- जो भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ी थी, उसे फिर से बहाल करने की प्रक्रिया शुरू हो होगी और सरकारी नौकरी में 5 साल का रिलेक्सेशन दिया जाएगा।
5- जनगणना का आदेश, जिसे बंगाल में स्थगित कर दिया गया था, आज से लागू कर दिया गया है।
6- वर्तमान सरकार की योजना बंद नहीं की जाएंगी।







