लालू यादव केवल परिवार के हक में काम करते हैं, समाज के हक में नहीं : अमित शाह

अभिजीत पांडे
पटना/आरा । यादव समाज मुगालते में है। लालू यादव यादवों के हक में काम करेंगे, वे केवल परिवार के हक में काम करते हैं, समाज के हक में नहीं। उन्हें केवल अपनी बेटी को एमपी और अपने बेटों को मंत्री बनाने की चिंता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।अमित शाह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि तेल पिलावन लाठी घुमावन और बाहुबलियों का कभी यहां राज था। आपको फिर से वही जंगलराज चाहिए क्या। फिरौती की इंडस्ट्री और हत्या और गैंगवॉर चाहिए क्या। अमित शाह ने कहा कि जबतक नरेंद्र मोदी पीएम हैं तबतक बिहार में जंगलराज नहीं आ सकता।

अमित शाह ने पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बात कही और यादव समाज के लिए खास मैसेज देते कहा लालू जी का पूरा जीवन परिवार के लिए ही गया। यहां यादव समाज भी गलत मुगालते में है कि लालू जी यादव के लिए काम करते हैं। लालू के दोनों लाल बिहार में मंत्री बने। एक पुत्री राज्यसभा सांसद बनी । एक पुत्री को सारण में संसद के लिए लड़ाया। राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया। राबड़ी देवी के दोनों भाई को भी मंत्री और सांसद लालू जी ने बनाया। आपके लिए लालू यादव पास कोई जगह नहीं है। अगर पिछड़ों के लिए सम्मान होता तो कर्पूरी ठाकुर को कब का भारत रत्न मिल गया होता। पर नरेंद्र मोदी ने ये करके पिछड़ों का सम्मान किया है।

अमित शाह ने कहा कि आरा में अगर माले जीत गया तो नक्सलवाद और गोलियां फिर से आएंगी। खेत खलिहाल पर कब्जा, अपहरण की इंडस्ट्री चलेगी। अगर माले आया तो पीछे से नक्सलवाद आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर गलती से भाकपा माले का उम्मीदवार जीता तो फिर मारकाट का दौर आ जायेगा। माले जीता तो लूट खसोट होगा, अपहरण का धंधा और नक्सलवाद बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कभी आरा भी नक्सलवाद की चपेट में था, लेकिन बिहार, ओड़िशा और झारखंड से हमने नक्सलवाद को खत्म किया। अमित शाह ने आरा वालों से सवाल पूछा कि क्या अयोध्या में मंदिर नहीं बनाना चाहिए था, कांग्रेस और लालू जी ने 70 सालों तक रामलला को रोक रखा, लेकिन पांच साल मे मोदी जी ने राम मंदिर बनवा दिया।

अमित शाह ने कहा कि देश में जब तक नरेंद्र मोदी हैं दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अतिपिछड़ा का आरक्षण समाप्त नहीं होगा।
गृह मंत्री ने दावा किया कि पांच चरणों में एनडीए 300 का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव का सूफड़ा साफ होगा और घमंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा।

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना