लालू यादव अपने मुख्यमंत्रित्व काल मे आरक्षण में मुसलमान को डालकर धार्मिक उन्माद फैलाया : सम्राट चौधरी

 

अभिजीत पांडे
पटना । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को देश मे जारी मतदान मतदान के बीच लालू यादव ने अपनी जीत का दावा करते हुए मुसलामनों के आरक्षण के पक्ष में बयान दिया है। इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है।

सम्राट चोधरी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “लालू जी जब स्वयं मुख्यमंत्री थे तब आरक्षण में मुसलमान को डालकर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया था। प्रधानमंत्री ने कहा है कि अति पिछड़े और ओबीसी के आरक्षण को काटकर मुसलमान को आरक्षण नहीं देना है। मंडल कमीशन में पिछड़ों और अति पिछड़ों को आरक्षण देने की बात कही गई है”।

वहीं लालू यादव के संविधान और लोकतंत्र खतरे में है ,कहे जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लालू यादव 15 साल मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान बिहार के लोग तरसते रहे। 15 साल में क्या काम हुआ। सब जानते हैं। बिहार में विकास के काम रुक गए। प्रगति खत्म हो गया। आज भी लालू यादव और आरजेडी के नाम से लोग डरते हैं।

बिहार में हो रहे तीसरे चरण की वोटिंग पर सम्राट चौधरी ने जनता से कहा कि जो आपके लिए काम कर रहा है। आप उसको वोट दें। उन्होंने कहा कि आपके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जो लगातार आपके कमिटमेंट्स और गारंटी के साथ काम पूरा किए हैं, उसके लिए जरुर आग्रह करूंगा कि एक-एक वोट देकर देश को श्रेष्ठ बनाने का प्रयास करें।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सहारनपुर: मस्जिद पक्ष को HC से बड़ी राहत, 3 हफ्ते में मांगा एफिडेविट

    सहारनपुर: मस्जिद पक्ष को HC से बड़ी राहत, 3 हफ्ते में मांगा एफिडेविट

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!