लालू प्रसाद यादव 13वीं बार बने आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

2028 तक संभालेंगे पार्टी की कमान

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक और कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। पटना के बाबू सभागार में शनिवार को आयोजित आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने की। अब लालू प्रसाद 2028 तक पार्टी की कमान संभालते रहेंगे।

लालू प्रसाद यादव ने 23 जून को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके खिलाफ किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया, जिससे वह निर्विरोध चुने गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उन्होंने राबड़ी देवी के साथ मंच पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

इस अवसर पर आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में सभी निर्णय लेने का अधिकार लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को सौंपने का प्रस्ताव पारित किया। यह निर्णय पार्टी नेतृत्व में एकजुटता और भरोसे का प्रतीक माना जा रहा है।

तेजस्वी यादव का बयान:

तेजस्वी यादव ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि लालू जी 13वीं बार पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज को सदन और सड़क दोनों जगह बुलंद किया है। उनकी वजह से आरजेडी आज एक मज़बूत जनाधार वाली पार्टी बनी हुई है।”

लालू यादव 1997 में जनता दल से अलग होकर आरजेडी का गठन किए थे और तब से ही पार्टी की अध्यक्षता कर रहे हैं। वे अब लगातार 28 वर्षों से इस पद पर बने हुए हैं।

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को होटल मौर्या में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता भी लालू यादव ने की थी। शनिवार की बैठक में तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत कई वरिष्ठ नेता और प्रदेशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं

    • By TN15
    • August 14, 2026
    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं

    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत

    सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की हरसिमरत कौर ने की तारीफ 

    • By TN15
    • August 14, 2026
    सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की हरसिमरत कौर ने की तारीफ 

    तमिलनाडु सीएम थलपति विजय की सुप्रीम कोर्ट में बहुत बड़ी जीत, करूर भगदड़ केस में मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक 

    • By TN15
    • August 14, 2026
    तमिलनाडु सीएम थलपति विजय की सुप्रीम कोर्ट में बहुत बड़ी जीत, करूर भगदड़ केस में मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक 

    किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

    • By TN15
    • August 14, 2026
    किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

    सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

    • By TN15
    • August 14, 2026
    सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया