जॉब का लालच देकर 4 हजार लोगो से ठगे लाखों रूपये

दरसअल दिल्ली पुलिस ने जिगोलो बनाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दा फाश किया है। इस गैंग ने अब तक जॉब सर्च कर रहे कुल 4 हजार युवाओं से लाखों की ठगी की है। इनमें से अधिकांश वे लोग है जो समाज के डर से चुप बैठ जाते है,लेकिन कुछ लोगों ने ने पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद साइबर एसएचओ इंस्पेक्टर रमन कुमार व उनकी टीम की अगुवाई में इनवेस्टिगेशन करने के बाद दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपियों के नाम जयपुर निवासी कुलदीप सिंह चरण व श्यामलाल है। इनमें कुलदीप फर्राटेदार इंग्लिश बोलने में एक्सपर्ट है। वह लोगों को जाल में फंसाने के लिए लेडी एनआरआई क्लाइंट बनकर महिला की आवाज में बात करता था। पुलिस ने इनसे चार स्मार्ट फोन, एक लैपटॉप, एक डैस्कटॉप, 21 एटीएम कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक तहरीर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह ऑनलाइन नौकरी तलाश रहा था, तभी उसे ‘एसपी प्लेब्वाय सर्विसेज डॉट कॉम’ नामक एक वेबसाइट के बारे में पता चला और उसने वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया।

पुलिस ने कहा कि नौकरी देने के बहाने आरोपी ने शुरुआती पंजीकरण शुल्क के रूप में 2,499 रुपये की मांग की और बाद में शिकायतकर्ता को व्हाट्सऐप पर एक पहचान पत्र जारी किया। इसके बाद आरोपी 40 फीसदी एडवांस कमीशन, मसाज किट, पास कोड शुल्क और होटल बुकिंग शुल्क के नाम पर पैसे की मांग करने लगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उससे कुल 39,190 रुपये की ठगी की गयी। आपको बता दे ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरहके फर्जी एपलिकेशन और वेबसाइड के माध्यम से अब तक लाखों-करोड़ों लोगो से ठगी की जा चुकी है।

Related Posts

दिल्ली में 38 बांग्लादेशी धरे गए, नहीं वैध दस्तावेज 

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की