लखीसराय: पति के रहते महिला ने की दूसरी शादी

 हाई वोल्टेज ड्रामा,  फिर पुलिस की एंट्री, यह है मामला

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पहले पति के रहते हुए दूसरी शादी कर ली। मामला जिले के हलसी थाना क्षेत्र के पकाही मुसहरी का है। महिला का पहला पति बलजीत मांझी, शेखपुरा जिले के चेवाडा बेलदरिया का रहने वाला है, वो अपनी पत्नी बबिता को उनके बच्चे सहित घर वापस लेने आया था।
बलजीत को बच्चे को ले जाता देख पत्नी उससे दुश्मन की तरह भिड़ गई। फिर क्या था, दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। हंगामा सुन गांव वाले भी जमा हो गए। गांव वाले पहले तो पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े का आनंद लेते दिखे। इधर मामला हाथ से निकलता देख बेबस पति ने घटना की पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस मामले को शांत कराने में कामयाब रही।
बलजीत ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले जमुई जिले के लक्ष्मीपुर निवासी बबिता से हुई थी। शादी के बाद उनका एक बच्चा भी हुआ। तीन महीने पहले बबिता काम के बहाने घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। बलजीत को बाद में पता चला कि बबिता पकाही मुसहरी में अपने बच्चे के साथ रह रही है और उसने दूसरी शादी कर ली है।
वहीं बबिता ने पहले पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बलजीत के साथ वापस जाने से साफ़ इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बबिता दो महीने से हरेवा गांव में रह रही थी। इसके बाद उसने पकाही मुसहरी निवासी मेघो मांझी से दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि दूसरी शादी धूमधाम से हुई थी।
इस मामले में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि 112 पुलिस टीम को सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर गई थी। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया