बांका: पश्चिम बंगाल से आया मछली लदा पिकअप, बांका आते ही पलटा

 ग्रामीणों ने लूट ली मछलियां

 बांका। बांका के अमरपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। एक मछली से भरा पिकअप पलट गया, जिसमें ड्राइवर और खलासी दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद आस-पास के लोग मछली लूटने लगे। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है। केंदुआर-रामपुर मुख्य सड़क पर एक पिकअप, जो बंगाल से मुंगेर मछली लेकर जा रहा था, अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के चक्कर में यह हादसा हुआ। पिकअप पलटते ही उसमें लदी मछलियां सड़क और पास के खेतों में जा गिरीं।इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए और मछली लूटने लगे।
हादसे में घायल ड्राइवर और खलासी को स्थानीय लोगों ने अमरपुर के रेफरल अस्पताल पहुंचाया।घायल ड्राइवर शेख अली रज्जाक पश्चिम बंगाल के पंचपूरा का रहने वाला है। वहीं खलासी सम्राट सना पुरी का है। अस्पताल के डॉक्टर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि खलासी की हालत गंभीर है। उसका हाथ टूट गया है और उसे भागलपुर रेफर किया जा रहा है।
ड्राइवर शेख अली ने बताया, ‘सड़क किनारे गड्डा था। इसमें गाड़ी फंस गई। निकालने के क्रम में गाड़ी पलट गई। इससे मछली सड़क पर गिर गई, आधे से अधिक मछली लूट ली गई। वहीं कुछ मछली खेत में चली गई।’
हादसे में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पिकअप का नंबर WB -29C-0088 है। सड़क किनारे लगे पेड़ भी टूट गए हैं।सूचना मिलने पर अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी मछली लूट चुकी थी। पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे। पुलिस के आने के बाद मछली लूटना बंद हुआ।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया