11 साल बाद सतलोक आश्रम के प्रमुख बाबा रामपाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बाबा रामपाल ने देशद्रोह केस में काटी। बाबा रामपाल ने 11 साल 4 महीने 20 दिनों से हिसार सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काटी। अगले महीने सतलोक आश्रम पिपली में तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा यह कार्यक्रम 1 में से 3 में तक चलेगा, जिसमें विश्व शांति कल्याण के लिए पाठ किया जाएगा।
बाबा रामपाल को 19 नवंबर 2014 को हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने उसे कोर्ट की अवमानना के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो समर्थकों से झड़प हो गई. इस टकराव में 5 महिलाओं और डेढ़ साल के बच्चे की मौत हुई थी. इसी मामले में रामपाल पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था।








