दलित राजनीति के प्रभाव के चलते मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं कुमारी शैलजा!

चरण सिंह
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ऐसे ही नाराजगी व्यक्त नहीं कर रही हैं। उन्हें पता है कि देश में दलित राजनीति का प्रभाव है और इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने की पूरी संभावना है। वैसे भी शैलजा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और उनका परिवार कांग्रेसी रहा है। शैलजा का प्रयास है कि उनकी लॉबी के इतने विधायक जीत जाएं कि वह सरकार बनाने में खेल कर सकें। आम आदमी पार्टी के ९० सीटों पर प्रत्याशी उतारने के बाद अब हरियाणा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार कम हो गये हैं। वैसे भी इनेलो और बसपा का गठबंधन और जेजेपी और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन भी कांग्रेस के लिए आफत बना हुआ है।
बताया तो यह भी जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल को जमानत ही बीजेपी ने दिलवाई है। कांग्रेस का वोट काटने के लिए केजरीवाल को तिहाड़ जेल से बाहर निकाला गया है। दरअसल बीजेपी जानती है कि यदि हरियाणा में कांग्रेस चुनाव जीत जाती है तो महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। यही वजह है कि बीजेपी किसी भी हालत में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने देना चाहती है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा आत्मविश्वास से लबरेज हैं। उन्हें अपने दम पर हरियाणा में सरकार बनाने की उम्मीद है।
भले ही कुमारी शैलजा को कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत कट्टर कांग्रेसी बता रही हों। भाजपा के किसी झांसे में न आने की बात कर रही हों पर इस बार शैलजा अपना दांव जरूर चलेंगी। वह तो विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं पर उन्हें केंद्र में रहकर काम करने को कहा गया। शैलजा अपने समर्थकों के साथ लगातार मीटिंग कर रही हैं। उनके मान सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ने की बात कर रही हैं। चुनाव प्रचार से दूरी बनाये हुए हैं। कुमारी शैलजा का प्रयास है कि मतदान से पहले कांग्रेस हाईकमान से कुछ सौदा कर लिया जाए। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बसपा और आजाद समाज पार्टी के हिस्सा लेने पर कुमारी शैलजा को नाराजगी दिखाने का मौका मिल गया है। दरअसल हरियाणा में दलित वोटबैंक ठीकठाक है। दलित लोग जाटों से नाराज रहते हैं। जींद जिले में दलितों और जाटों में कई बार संघर्ष हो चुका है। कुमारी शैलजा की रणनीति है कि दलित वोटबैंक के सहारे कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बनाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी ले ली जाए।
हां यह बात जरूर है कि शैलजा का बीजेपी में शामिल होना असंभव ही है। बाकायदा उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में कहा भी है कि उनकी रंगों में कांग्रेस का खून है। उनके पिताजी कांग्रेस के तिरंगे में लिपट कर गये थे और वह भी तिरंगे में लिपटकर जाएंगी। २५ सितम्बर को बीजेपी में शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पता नहीं ये खबरें कहां से आ जाती हैं। शैलजा का गेम मुख्यमंत्री बनने का न कि बीजेपी को मजबूती देने का।

  • Related Posts

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    एस आर दारापुरी    पिछले दशक में भारत…

    Continue reading
    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    भारतीय राजनीति में एक नया शास्त्र लिखा जा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    • By TN15
    • March 16, 2026
    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    • By TN15
    • March 16, 2026
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह