कुजात गांधीवादियों की गांधी जी को उनके हत्या-दिवस पर श्रद्धांजलि!

नीरज कुमार 

यह न शहादत दिवस है, न निर्वाण दिवस। यह गांधी की हत्या का दिन है। राजनीतिक और विचारधारात्मक कारणों से नेताओं की हत्या होती रही है। गांधी की हत्या की खासियत यह है कि उनकी हत्या के बाद उनके विचारों की भी निरंतर हत्या की जाती रही है। वह सिलसिला आज तक जारी है। पूंजीवाद की गोद में बैठा शासक वर्ग ही उनके विचारों की हत्या नहीं करता, गांधी का नाम जपने वाले नागरिक समाज का एक बडा हिस्सा भी यही करता है। नागरिक समाज, विशेषकर बुदि्धजीवी, की मार शासक वर्ग से ज्यादा गहरी होती है। क्योंकि शासक वर्ग का पाखंड आसानी से समझ में आ जाता है लेकिन बुदि्धजीवियों का पाखंड पकडना उतना आसान नहीं होता। पिछले दिनों नवउदारवाद और सांप्रदायिकता के गठजोड को बचाने के लिए एकजुट हुए दो एनजीओ सरगनाओं – अन्ना हजारे व अरविंद केजरीवाल – को उन्होंने बडा और छोटा गांधी बनाने का कमाल कर दिखाया।
इनसे वे लोग अच्छे– हैं जो गांधी की हत्या का दुख नहीं मनाते और उनके विचारों का भी विरोध करते हैं।
सोशलिस्ट पार्टी के लिए जिंदा गांधी भी महत्वपूर्ण थे और हत्या के बाद उनके विचार भी। क्योंकि सोशलिस्ट पार्टी, लोहिया के शब्द लें तो, समाजवाद में गांधीवाद का फिल्टर लगाने के लक्ष्यं से प्रेरित है।

  • Related Posts

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    एस आर दारापुरी   14 अक्टूबर 1956 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!