जानें कौन हैं हिंदुस्‍तानी भाऊ, जिन्‍हें पुलिस ने दंगा भड़काने के आरोप में किया गिरफ्तार 

द न्यूज 15  
मुंबई। मुम्बई पुलिस ने यूट्यूबर विकास फाटक फर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। विकास फाटक पर आरोप है कि उसने छात्रों को कथित रूप से उकसाया था। इसे मुंबई की धारावी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिन्दुस्तानी भाऊ ने कथित तौर पर छात्रों को महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के आवास के पास इकट्ठा होने के लिए कहा था। ताकि सोमवार को कक्षा 10 और 12 के लिए ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की मांग की जा सके।
क्या है मामला- पुलिस के अनुसार हिंदुस्तानी भाऊ ने छात्रों को भड़काते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जिसमें दंगा, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महाराष्ट्र संपत्ति के विरूपण अधिनियम की रोकथाम शामिल है। हाल ही में छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर मुंबई और नागपुर में विरोध प्रदर्शन किया था।
विरोध के बाद, यह सामने आया कि हिन्दुस्तानी भाऊ ने छात्रों को धारावी क्षेत्र में इकट्ठा होने के लिए कहा था। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र मंत्री के घर के बाहर जमा हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया था। पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने सोमवार को कहा था कि छात्रों को उकसाने के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
कौन है हिन्दुस्तानी भाऊ- हिन्दुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के वास्तव फिल्म के कैरेक्ट से काफी प्रभावित हैं, और उसी लुक में वो कई बार नजर आ चुके हैं। विकास फाटक का जन्म 7 अगस्त 1983 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुम्बई के सेंट एंड्रयूज हाई स्कूल से की है। इसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से ग्रेजुएश की पढ़ाई पूरी की है। विकास फाटक ने 2013 में यूट्यूब पर वीडियो डालना शुरू किया था। जिसमें अपशब्दों की भरमार रहती है। उन्हें और लोकप्रियता तब मिली जब वो बिग बॉस 13 में पहुंचे। बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड के जरिए उन्हें एंट्री मिली थी। ये कई नामों से जाने जाते हैं- जैसे भाऊ, हिंदुस्तानी भाऊ, बबलू भैया, विकास फाटक आदि। यूट्यूबर के अलावा विकास फाटक मुंबई के एक स्थानीय समाचार पत्र दक्ष पुलिस टाइम्स में समाचार रिपोर्टर के रूप में भी काम करते हैं।

Related Posts

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

बड़ा सवाल: क्‍या अब जेल की सलाखों में…

Continue reading
सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

अगर आज गांधी होते !

अगर आज गांधी होते !

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi