BJP लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में जाने युवाओं के लिए क्या होगा खास

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने बीजेपी का ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022’ जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस घोषणा पत्र में बीजेपी ने किसान, रोजगार, कानून-व्यवस्था, व्यवसाय,महिला सशक्तिकरण और युवाओं पर खास जोर दिया है।
भाजपा घोषणा पत्र
अगले 5 वर्षों में हर परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार का अवसर प्रदान करेंगे। प्रदेश सरकार की सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
‘लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022’ में रोजगार के लिए क्या है खास-
हर घर में एक युवा को सरकारी या स्वरोज़गार का अवसर दिया जाएगा।
2 करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन बांटेंगे।
प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करेंगे।
खेलों के लिए एकेडमी बनाई जाएगी।
सरकारी विभागों के खाली पद भरे जाएंगे।
प्लेयर्स को मुफ्त स्पोटर्स किट देंगे।
यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीएस, जेईई, एनआईआईटी, टीईटी, क्लैट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग व्यवस्था।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम एवं खेल मैदान स्थापित करेंगे।
हर ब्लॉक में क्रिकेट प्रशिक्षण की व्यवस्था।
साल 2017 में बीजेपी ने किया था हर युवा को रोजगार का वादा
5 साल में 70 लाख रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने, 90% नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को आरक्षण देने, प्रदेश के सभी सरकारी रिक्त पदों पर सरकार बनने के 90 दिन के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, सभी युवाओं को कॉलेज में दाखिला लेने पर मुफ्त लैपटॉप और हर महीने एक जीबी डेटा मुफ्त देने का भी वादा संकल्प पत्र में था।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा