किशनगंज: बहू और ननद के झगड़े में सास ने ले ली पोती की जान, गोद से छीनकर जमीन पर पटका

 किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले में एक दादी की हैवानियत सामने आई है. मामूली विवाद में उसने अपनी ही पोती की जमीन पर पटक जान ले ली. दरअसल, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के छैतल पंचायत के दिघली गांव में एक बहू का अपनी ननद से झगड़ा हो रहा था. अपनी बेटी को भला-बुरा कहते देख सास ने अपना आपा खो दिया और बहू के गोद से छीनकर दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटक दिया. हैरानी तो तब हुई, जब महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी. पति घायल बच्ची को बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाने के लिए तैयार हुआ तो परिजन ने उसकी गाड़ी की चाभी निकाल ली, जिस वजह से बच्ची की तड़प-तड़प कर जान चली गई.
घटना को लेकर बहू तैजून निशा ने ठाकुरगंज थाने में सास, ससुर और ननद के खिलाफ शिकायत की. घटना को लेकर एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में सास द्वारा बच्ची को छीनकर जमीन पर फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. इस सबंध में सास नूर शफा बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
घटना को लेकर एक बात यह भी सामने निकल कर आ रही है कि बहू को बेटी होने से सास नाराज थी, जिसको लेकर अक्सर दोनों में बीच झगड़ा होते रहता था. बताया जा रहा है कि एक साल पहले ही तैजून निशा की शादी ठाकुरगंज निवासी नूरसेद आलम से हुई थी. शादी के एक साल बाद तैजून निशा ने एक बच्ची को जन्म दिया था. बच्ची अभी मात्र दो महीने की ही थी. महिला की पति से तो बनती थी, लेकिन सास, ससुर और ननद बेटी पैदा होने से नाराज थे.
वहीं खाना बनाने को लेकर पहले ससुर का बहू से विवाद हुआ, फिर इस झगड़े में ननद भी कूद पड़ी. अपनी बेटी से गाली-गलौज होता देख सास भी अपनी बेटी के पक्ष में कूद पड़ी, जिसके बाद सास, ननद ने बहू की जमकर पिटाई कर दी. फिर अचानक सास अपनी बहू के गोद से दुधमुंही बच्ची को छीनकर जमीन पर जोर से पटक दिया, जिसके बाद बच्ची जोर से चीखने के बाद शांत हो गई.
वहीं महिला बार-बार परिजन से बच्ची को अस्पताल ले जाने की गुहार लगाती रही, लेकिन सब तमाशबीन बने रहे. घटना की सूचना जब पति को मिली तो वह बाइक लेकर घर पहुंचा और बाइक के पीछे जैसे ही बहू बच्ची लेकर पहुंची की सास ने बाइक की चाभी छीन ली. काफी देर बाद किसी तरह बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद महिला के मायके वाले भी घर पहुंच गए और हंगामा किया. ससुर और ननद की भी गिरफ्तारी की मांग की.

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द