किसान संघर्ष मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी, 14 सितंबर को होगी महापंचायत

10 प्रतिशत प्लॉट के लिए सैकड़ों किसानों ने भरी हुंकार, हजारों किसानों के महापंचायत में शामिल होने का दावा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का धरना आज पांचवें दिन भी लगातार जारी रहा। धरने में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष आंदोलनकारी शामिल हुए और 10 प्रतिशत प्लॉट सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। आज के धरने की अध्यक्षता शांति देवी ने की तथा संचालन गुरप्रीत एडवोकेट ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नगर ने कहा कि आज धरने का पांचवां दिन है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक किसानों के मुद्दों पर बातचीत के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है। किसान संघर्ष मोर्चा अपने मुद्दों को लेकर पूरी तरह कटिबद्ध है और जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने निजी स्वार्थ में कार्य कर रहे हैं। उन्हें किसानों और आम जनता के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। किसान संघर्ष मोर्चा ने अपने पहले चरण के आंदोलन में 10 प्रतिशत प्लॉट के मुद्दे को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक से पास करवाया है। अब शासन स्तर पर प्रस्ताव लंबित है। किसानों को अपनी पूरी ताकत लगाकर इस प्रस्ताव को सरकार के स्तर से पास करवाना होगा।

किसान सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी ने कहा कि किसान हर हाल में अपना हक लेकर रहेंगे।

किसान सभा के जिला सचिव अजय पाल भाटी ने कहा कि यह लड़ाई आर-पार की है। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

जिला सचिव निशांत रावल ने कहा कि 14 सितंबर को होने वाली महापंचायत में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान शामिल होने आ रहे हैं। क्षेत्र का किसान जाग चुका है और अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है।

आज के धरना प्रदर्शन को भगत सिंह, राहुल, सुशांत, प्रशांत, जयकरण सिंह भाटी, मुकेश, गीता, पूनम, जोगेंद्री, महासचिव संदीप भाटी, गबरी मुखिया, सुरेश यादव और नितिन चौहान ने भी संबोधित किया।

  • Related Posts

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    कमलनाथ ने दी थी राजधानी को बेहतर मास्टर…

    Continue reading
    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 13 सितंबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद