रजिस्टार कार्यालय के हड़ताली वकीलों एवं दस्तावेज लेखकों को किसान सभा का समर्थन, पुरानी रजिस्ट्री व्यवस्था बहाल करने की मांग

ग्रेटर नोएडा। आज अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा के नेतृत्व में किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा स्थित रजिस्टार कार्यालय पहुंचकर हड़ताली वकीलों एवं दस्तावेज लेखकों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा, जिला महासचिव संदीप भाटी, अमित नागर, इमलिया, सोहन पाल यादव, बुधपाल यादव, सुरेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष नितिन चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हड़ताली वकीलों एवं दस्तावेज लेखकों को संबोधित करते हुए डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि सरकार असंगठित क्षेत्र के पारंपरिक रोजगारों को समाप्त कर विभिन्न सेवाओं को निजी कंपनियों के हवाले करने की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान सभा हड़ताली वकीलों एवं दस्तावेज लेखकों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है और सरकार से मांग करती है कि रजिस्ट्री की पुरानी व्यवस्था को तत्काल बहाल किया जाए, ताकि हजारों वकीलों और दस्तावेज लेखकों का रोजगार सुरक्षित रह सके। किसान सभा के जिला महासचिव संदीप भाटी ने कहा कि किसान सभा इस संघर्ष में पूरी मजबूती के साथ वकीलों एवं दस्तावेज लेखकों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के आगामी चरणों में संगठन कंधे से कंधा मिलाकर हर स्तर पर सहयोग करेगा। किसान सभा ने सरकार से मांग की कि रोजगार प्रभावित करने वाले निर्णयों पर पुनर्विचार किया जाए तथा संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित कर ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे किसी भी वर्ग की आजीविका प्रभावित न हो।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!