उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘किसान कल्याण संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

 युवा किसानों को किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर। उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गोबरसही में किसान कल्याण संवाद एवं युवा किसान सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें जिले के प्रगतिशील किसानों की भागीदारी रही।

कृषि विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संवाद कार्यक्रम किसानों से फीडबैक लेकर योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अभिनव प्रयास है। उन्होंने मुजफ्फरपुर के लीची, आम और शहद उत्पादन की सराहना करते हुए आधुनिक खेती अपनाने की बात कही।

उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “जय जवान, जय किसान” का नारा आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने वैज्ञानिक कृषि, नवाचार और अनुसंधान पर बल देते हुए किसानों को योजनाओं की जानकारी देने हेतु प्रखंड कृषि कार्यालयों में सूचना पट लगाने का निर्देश दिया। साथ ही, किसानों से संवाद हेतु व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और कृषि कॉल सेंटर (18001801551) का प्रचार-प्रसार करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिनमें गौतम कुमार, सुलेखा देवी, चंद्रभूषण ठाकुर, गुड्डू कुमार ठाकुर और सुधीर कुमार शामिल रहे।

इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, सांसद श्रीमती वीणा देवी, कृषि निदेशक श्री नितिन कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता और…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम