Kisan Andolan : उत्तराखंड दौरे पर हैं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

किसान आंदोलन का चेहरा बन चुके भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत उत्तराखंड दौरे पर हैं। वहां पर वह किसानों की समस्याओं को उठा रहे हैं। राकेश टिकैत किसानों की क्या-क्या समस्याएं उठा रहे हैं।

दरअसल राकेश टिकैत किसानों की समस्याओं को उठाने के लिए विभिन्न प्रदेशों में जा रहे हैं। उत्तराखंड दौरे पर उन्होंने जहां बनफूलापुरा आंदोलन को गति दी है वहीं इस मामले में नागरिकों को राहत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सराहना भी की है। राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बात करते हुए उत्तराखंड में भी किसानों के लिए एमएसपी गारंटी कानून की मांग की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक किसानों की समस्याओं का लेकर लगातार हो रही है।
अपने दौरे के बारे में उन्होंने कहा कि वह बिहार और असम में भी किसानों की समस्याओं का लेकर जाएंगे।

दरअसल दिल्ली बार्डर पर १३ महीने तक चले किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार के किसानों की सभी मांगें मान लेने के वादे पर किसानों ने आंदोलन तो वापस ले लिया था पर अब किसान नेता केंद्र सरकार पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगा रहे है। इस बार संयुक्त किसान मोर्चा की रणनीति देशभर में विभिन्न राज्यों के जिला मुख्यालयों पर एमएसपी गारंंटी कानून की मांग के साथ साथ ही किसानों की दूसरी समस्याएं उठाने की है। यह अपने आप में दिलचस्प है कि राकेश टिकैत ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों को परिवारों से जोड़ने के लिए एक अनोखा अभियान भी चला रखा है।
राकेश टिकैत ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान यूनियन के पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी दे रखी है कि परिवार का मुखिया यदि कोई शौक करता है तो जितना पैसा वह अपने शौक पर खर्च करेगा उतना ही पैसा उसे अपने परिवार को भी देना होगा। जैसे कि बीड़ी, सिगरेट के साथ यदि वह शराब का भी शौक करता है तो इस शौक को पूरा करने के लिए जितने पैसे खर्च होंगे उतने ही पैसे पैसे उसे अपने परिवार को देने होंगे। राकेश टिकैत के इस अभियान से महिलाओं में खुशी देखी जा रही है और परिवारों में खुशहाली आ रही है।

  • Related Posts

    मसूरी में 600 प्रशिक्षु आईएएस और एक सवाल
    • TN15TN15
    • December 3, 2025

    “उंगलियों पर हल होने वाला सवाल और भविष्य…

    Continue reading
    चमोली में बादल फटने से भयानक तबाही: 7-10 लोग लापता, कई घर मलबे में दबे
    • TN15TN15
    • September 18, 2025

    उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

    • By TN15
    • March 13, 2026
    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

    अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए