Joshimath Sinking Updates: आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज का एलान

Joshimath में हो रहे भू-धंसाव को लेकर, उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 13 जनवरी यानी शुक्रवार को कैबिनेट बैठक खत्म हुई । इस बैठक के ज़रिए, सरकार ने आपदा प्रभावित लोगों के लिए काफी बड़े फैसले लिए हैं, जिसमें 5000 रुपये तक किराया बढ़ाने का फैसला भी शामिल है । कैबिनेट बैठक के बाद मुख्य सचिव ने बताया कि, सरकार ने प्रभावित लोगों के विस्थापन के लिए 5 जगह चिन्हित की हैं – पीपलकोटी, गौचर, ढाक, कोटिफार्म और सेलांग । बैठक में जोशीमठ के भविष्य को लेकर भी रोडमैप जारी किया गया।

कैबिनेट की बैठक के बाद, धामी सरकार ने 45 करोड़ की आर्थिक सहायता को जारी करने की मंजूरी दी । साथ – साथ, प्रभावित परिवारों के लिए अब 4 हजार की जगह 5 हजार किराए की दर की । हालांकि, यह सिर्फ मकान मालिक के लिए है जो किराए पर रह रहे थे उनके लिए यह राहत नहीं है । सरकार ने नवंबर से 6 महीने के बिजली-पानी के बिल को भी माफ किया। आपदा के चलते, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्रियो ने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला भी लिया है।

सरकारी घोषणा के मुताबिक, राहत शिवीरी में रह रहे लोगों को खाने के लिए प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 450 रुपये दिए जाएंगे। इसमें भी अगर कोई, राहत शिविर के बजाय खुद से खाना बनाता है तो उसे भी प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 450 रुपये खाने का दिया जाएगा। शिविर में एक कमरे के लिए अधिकतम 950 रुपये महीना देने की घोषणा की गई है ।

सरकार ने विस्थापित पशुओं के लिए भी कुछ अहम फैसले लिए हैं । फैसले के मुताबिक15 हजार रुपये प्रति पशु दिए जाएंगे । गौरतलब है कि, जोशीमठ में 80 बड़े और 45 छोटे पशु हैं । वाणिज्यक व सरकारी बैंक की किस्त पर 1 साल तक रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे ।

जोशीमठ में भू-धंसाव के चलते जोशीमठ नगर क्षेत्र के 9 वार्ड में 760 प्रभावित भवनों को अभी तक चिन्हित किया जा चुका है. जिसमें से 128 भवनों को असुरक्षित जोन के अंतर्गत रखा गया है । उत्तराखंड प्रशासन ने अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 51 भवनों के 344 कक्षों का चिह्नीकरण कर लिया है. इसमें 1425 व्यक्तियों को ठहराया जा सकता है ।

Related Posts

उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं
  • TN15TN15
  • September 1, 2026

उत्तराखंड में बीते चौबीस घंटों की बारिश ने…

Continue reading
इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत
  • TN15TN15
  • June 17, 2026

हरिद्वार राष्ट्रीय चिंतन शिविर किसान कुंभ 2026 उत्तराखंड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

  • By TN15
  • October 22, 2026
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

  • By TN15
  • October 22, 2026
IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

  • By TN15
  • October 22, 2026
बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस