किरतपुर पुलिस सट्टोरियों पर मेहरबान

द न्यूज 15 ब्यूरो 

किरतपुर। शहर में सट्टे का अवैध कारोबार तेजी के साथ फल फूल रहा है। गली मौहल्लों में युवा वर्ग खुलेआम सट्टा खेल रहे हैं, जिससे युवा पीढी बर्बादी के कगार पर खडी है। तेजी से फल फूल रहे है अवैध सट्टे को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पुलिस की संलिप्ता जाहिर होती है, यही वजह है कि खाईबाड बेखौफ हैं और पूरे शहर में मकड जाल की तरह सट्टा फल फूल रहा है। इससे लगता है जैसे पुलिस की मिली भगत से हर गली मौहल्ले में सट्टे का अवैध कारोबार व्यापार की तरह चल रहा है। सट्टे के अवैध कारोबार में गरीब-मजदूर पिस रहा है। क्योंकि मजदूर तबका दुगनी के चक्कर में अपनी मेहनत की गाढी कमाई सट्टा व जूआ में लगा देता है सट्टे की लत के कारण गरीब मजदूर बर्बादी की कगार पर हैं। पुलिस है कि हाथ पे हाथ धरे बैठी है। सूत्र बताते हैं कि सट्टा व जुआ खेलने वालों से पुलिस को मोटी कमाई हो रही है। कस्बा सिपाहियों की सटोरियों में गहरी घुसपैठ है। दो वक्त की रोटी कमाने वाला गरीब इस सट्टे के व्यापार में मरता जा रहा है। सट्टा लेने वाले स्टोरियों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि पुलिस इन पर हाथ डालते हुये कतराती है। पुलिस खाईबाड के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती है। बल्कि कभी-कभी पुलिस बदनामगी के डर से छोटे मोटे छुटभय्या सटोरियों को पकडकर इतिश्री कर लेती है। ताकि सट्टा विरोधी अभियान छोटे मोटे सटोरी फंस जाते हैं और बडे खाईबाड बच निकलते हैं। खाईबाडियों के खिलाफ कोई कार्यवाही करने से पहले ही खाईबाड को पुलिस कार्यवाही से अवगत हो जाता है। सट्टा का अवैध कारोबार करने वालों की थाने में मजबूत पकड़ के कारण सट्टा का व्यापर तेजी से चल रहा है। भले ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा सट्टे के अवैध कारोबार व खाईबाड के खिलाफ कितने ही सख्त क्यों ना हो, परन्तु किरतपुर थाने की कस्बा पुलिस पर सख्ती का कोई असर नहीं पड रहा है। देखते हैं कि कस्बा पुलिस स्टोरियों और उनको संरक्षण देने वालों पर कब तक मेहरबान रहती है।

  • Related Posts

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    जर्जर सड़क, बिना पानी की नहर किसान बर्दाश्त…

    Continue reading
    PNB की करेंसी चेस्ट में 7 नहीं, 17 करोड़ रुपये के मिले नकली नोट; तीन मैनेजरों और गड्डियां लगाने वाले पर एक्शन  
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की सोफिया मार्केट स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’