डाटा केबल से प्रेमिका की हत्या कर फ्रिज में किया स्टोर

दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला आया है। दरसअल पुलिस ने एक लड़की के शव को ढाबे के फ्रिज से टुकड़े बरामद किया है। आपको बता दें इससे पहले श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड काफी सुर्खियों में बना हुआ था। जहा पर आफताब ने भी श्रद्धा के बॉडी पार्ट को कई महिनों तक फ्रिज में स्टोर कर रखा था। वही आरोपी आफताब अभी भी सलाखो के पीछे बंद है। जिसके बाद से कई ऐसी घटनाएं सामने आई जिनसे आपकी रूह काप जायेगी। वही पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है,जिससे पूछताछ जारी है।

क्या है पूरा मामला

दरसअल दक्षिण-पश्चिम गिल्ली के नजफगढ इलाके में एक शख्स ने अपनी किसी दूसरी युवती से शादी को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके शरीर को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रख दिया और उसी दिन अपनी शादी करने चला गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी साहिल गहलोत को हरियाणा के झज्जर की रहने वाली एक युवती का शव दिल्ली के मित्राओं गांव के बाहरी इलाके में उसके स्वामित्व वाले एक ढाबे के फ्रिज के अंदर मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया।

वही सूत्रों से मिलीं जानकारी के अनुसार आरोपी ने कश्मिरी गेट के आस-पास महिला की हत्या की थी,जिसे छिपाने के लिए वह मित्राओं गांव के बाहरी इलाके में ले गया और फ्रिज में छिपा दिया। मृतिका की पहचान निक्की यादव के रूप में हुई है।

हालांकि पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। वही लगातार पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि उसने 9 फरवरी और 10 फरवरी की रात में अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या कर दी थी और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रख दिया था। उसका ढाबा मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक खाली प्लॉट में है।साहिल गहलोत ने आगे खुलासा किया कि 2018 में वह युवती से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर में मिला था, जहां वह एसएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शामिल हुआ था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, और लिव इन रिलेश्नशिप में रह रहे थे, लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। और जब दूसरे से शादी की बात का उसे पता चला तो उसने उस पर दवाव बनाया जिस चीज़ को लेकर दोनों की लड़ाई हो गई। और उसने उसकी हत्या कर दी।

Related Posts

‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

Continue reading
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!