खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा पहुंची समस्तीपुर,डीएम ने किया स्वागत

 500 से अधिक बच्चों ने ली खेल को जीवन में शामिल करने की शपथ

संवाददाता | समस्तीपुर, बिहार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर बिहार में पहली बार आयोजित मशाल गौरव यात्रा गुरुवार को समस्तीपुर समाहरणालय परिसर पहुंची। इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने खेलो इंडिया प्रचार रथ व मशाल का भव्य स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे टीम लीडर नरेंद्र कुमार व जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने खेलो इंडिया की मशाल का प्रतिरूप डीएम को सौंपा और समस्तीपुर के युवाओं को खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

इससे पूर्व यात्रा रथ शहर के पटेल मैदान पहुंचा, जहां 500 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों ने “खेल के रंग, बिहार के संग” के नारों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बच्चों ने इस अवसर पर अपने जीवन में खेल को शामिल करने की शपथ भी ली।

जिला खेल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि यह मशाल गौरव यात्रा रथ नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर घूमकर जनजागरूकता फैलाएगा और अगले दिन दरभंगा के लिए रवाना हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह आयोजन 4 से 15 मई तक चलेगा, और 4 मई को पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा, जहां वे मुख्य मशाल प्रज्वलित करेंगे।

प्रचार रथ में एलईडी स्क्रीन और ऑडियो-वीडियो प्रचार सामग्री सहित कई संसाधन उपलब्ध हैं, जिससे लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया जा सके। यह रथ 15 अप्रैल से 2 मई तक राज्य के 38 जिलों में भ्रमण करेगा।

स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला खेल कार्यालय के सहायक वरुण कुमार सिंह, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, बीआरटी टीम के रवी कुमार, मुकेश कुमार, विनय कुमार विनय, अंशु कुमार सिन्हा, कुमारी वंदना, विजय कुमार, संजीव कुमार, अंजनी कुमार, निखिल कुमार सिंह, ब्रजेश झा, तरविंदर सिंह व रेणु कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

    • By TN15
    • June 13, 2026
     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

    • By TN15
    • June 13, 2026
    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

    बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

    यूपी में फर्जी ब्रिगेडियर हुआ गिरफ्तार, ले रखी थी स्टार लगी कार! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    यूपी में फर्जी ब्रिगेडियर हुआ गिरफ्तार, ले रखी थी स्टार लगी कार!