सीओ, बीडीओ के आश्वासन पर खेग्रामस का जारी, अनशन 5वें दिन समाप्त 

समस्तीपुर पूसा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के प्रांगण में 21 सूत्री मांगो को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) द्वारा जारी अनशन को 5वें दिन सीओ पल्लवी कुमारी, बीडीओ वैभव कुमार ने अनशनकारी सुरेश कुमार, पारो देवी को जूस पिलाकर समाप्त कराया। मोरसंड व कुबौलीराम सहित अन्य पंचायत में पूर्व से प्राप्त वासगीत पर्चाधारियों को भूमि उपलब्ध कराने, प्रखंड के तमाम पंचायत में मनरेगा योजनाओं में लूट-खसोट पर रोक लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने, जन वितरण प्रणाली में कम राशन देने वाले डीलरों पर कार्रवाई करने, हरपुर निवासी बटेश्वर ठाकुर के घर को जेसीबी से तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तारी करने, विभिन्न पंचायत में बंद पड़े नल-जल योजना को सुदृढ़ करने, आँगनबाड़ी, पशु शेड व अन्य तमाम योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की जोरदार मांग रखी थी। इस दौरान उन्होंने मांगो पर नियमानुकूल कार्रवाई करने व सीओ ने भू-दान की जमीन पर कब्जा दिलाने का लिखित आश्वासन दिया । अनशन समाप्ति के बाद सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की।
सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी ने कहा कि मांगो को पूरा नहीं किया गया तो शीघ्र ही पूरे बिहार में आंदोलन चलाया जाएगा।मौके पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, खेग्रामस जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय व सचिव जीवछ पासवान, जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, महेश कुमार सिंह, रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य सुनीता देवी, भागनारायण राय, अजय कुमार, बतहु महतो, भगवतीया देवी, विभा देवी, व भूपेन तिवारी, रंजीत कुमार, किरण देवी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस