10 हजार गांवों का लिखा गया खतियान

 इस मामले में सबसे आगे रोहतास

 पटना। बिहार में चल रही जमीन सर्वे की प्रक्रिया में अब तक 10 हजार गांवों में खतियान लेखन का काम पूरा हो चुका है। राज्य के भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जे प्रियदर्शिनी ने शनिवार को बताया कि करीब 25 हजार गांवों में यह काम अभी जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, भूमि सर्वेक्षण में अब तक लगभग 38 लाख लोगों ने अपनी जमीन का विवरण दिया है।
निदेशक ने सभी जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर जमीन सर्वे के कामों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि प्रपत्र-2 यानी स्वघोषणा पत्र के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अब तक 37 लाख 98 हजार 514 आवेदन मिले हैं। राज्यभर के सभी जिलों को मिलाकर कुल 15.55 लाख रैयतों ने अपने कागजात वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। वहीं, 19.93 लाख आवेदन ऐसे हैं जो सर्वे शिविरों में ऑफलाइन तरीके से मिले हैं। सर्वे कर्मियों ने इन्हें वेबसाइट पर अपलोड कर ऑनलाइन कर दिया है। सभी शिविरों में ऑफलाइन माध्यम से मिले 2.49 लाख आवेदन ऐसे हैं जिन्हें ऑनलाइन किया जाना बाकी है।
सबसे अधिक 3.93 लाख प्रपत्र-2 रोहतास जिले से मिले हैं, जबकि गया जिला 2.95 लाख स्वघोषणा के साथ दूसरे नंबर पर है। भोजपुर जिले में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सबसे कम 33 हजार 355 आवेदन मिले हैं। पूर्वी चंपारण 34,594 आवेदनों के साथ इस मामले में नीचे से दूसरे स्थान पर है। सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे अधिक से अधिक रैयतों से संपर्क कर उन्हें स्वघोषणा पत्र अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!