बिहार के लिए बीजेपी का गजब का सियासी प्लान

 नीतीश-लालू के साथ चिराग और मांझी भी हो जाएंगे ‘सेट’!

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार के चुनावी रण में एक बार फिर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह हिंदुत्व का मुद्दा सेट करने को सियासी मैदान में उतर गए हैं। हालांकि चुनाव में समय है पर सियासी दस्तक अभी से धमक के साथ हर दल की चुनावी तैयारी में दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ‘बंटोगे तो कटोगे’ के तर्ज पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह काटने का सामान रखने की इजाजत भर नहीं बल्कि एक तरह से चुनावी मूड में हिंदुत्व को लाने में जुट गए हैं।
हम सनातन धर्म के लोग दुर्गा पूजा में मां की पूजा अस्त्र-शस्त्र के साथ करते हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। आरजेडी के तमाम नेता जब माथे पर टोकरी लेकर फुलवारी शरीफ मजार पर जा सकते हैं तो हिंदू अस्त्र शस्त्र की पूजा कर घर में क्यों नहीं रख सकते हैं? अगर इस्‍लाम में यह सही हैं, तो हमारे देवी-देवताओं के हाथों में अस्त्र-शस्त्र होते हैं, उनको बांटने में क्या गलत है। दुर्गा माता के साथ यदि कोई अस्त्र लेकर जा रहा है, तो यह सौभाग्य की बात है। मैं तो कहूंगा कि हर हिंदू के घर में देवी-देवताओं के शस्त्रों की पूजा होनी चाहिए और उन्हें घर में रखना चाहिए, ताकि उनकी पूजा से हमारी रक्षा हो सके।
बीजेपी की राजनीति में सॉफ्ट और हार्ड कोर नेताओं की अपनी-अपनी भूमिका है और अपना-अपना एक्सेप्टेंस भी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा के हार्ड कोर नेता हैं जिनके फायर हिंदुत्व एकता को लेकर आते रहे हैं। जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऐसा कर रहे होते हैं तो उनके शब्द बदलते रहते हैं।
दरअसल, बिहार की राजनीति में जातीय जकड़न के तत्व मौजूद हैं। जाति के नाम से पार्टियों की पहचान होती है। मसलन राजद के एम वाई, जदयू का लव कुश, रालोमा का कुशवाहा, पासवान का लोजपा, मल्लाह का वीआईपी आदि-आदि। ऐसे में प्रदेश भाजपा हिंदुत्व के सहारे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वैतरणी पार करने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दी है। और इसलिए भाजपा के पास हिंदुत्व की धार बहाने के लिए गिरिराज सिंह से बेहतर कोई चेहरा नहीं। राम मंदिर निर्माण के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने वाली प्रदेश भाजपा की नजर अब मां सीता की जन्मभूमि से हिंदुत्व की बयार बहाने के लिए है ही और इस राह पर चलकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हुंकार भर कर यह संकेत भी दे डाला है।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे