खान सर के पटना के कोचिंग सेंटर पर जड़ा ताला

अभिजीत पाण्डेय

पटना ।‌ प्रसिद्ध शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जांच में खान सर के कोचिंग संस्थान तय मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। खान सर के पटना स्थित जीएएस रिसर्च सेंटर कोचिंग संस्थान पर नोटिस चिपकाकर ताला जड़ दिया गया है।

दिल्ली के राजेंद्र नगर के कोचिंग संस्थान में अभ्यर्थियों की मौत के बाद पटना सहित पूरे बिहार के संस्थानों की जांच की जा रही है। पटना में जांच के सिलसिले में खान सर के कोचिंग सेंटर पर भी ताला जड़ दिया गया है। दरअसल, यह कोचिंग सेंटर मानकों के अनुरूप नहीं था। जिसे फिलहाल बंद कर दिया गया है। सदर एसडीएम ने मंगलवार को निरीक्षण किया था, जिसकी जांच रिपोर्ट में कई खामियां मिली। इसके बाद कोचिंग के बाहर बुधवार को नोटिस लगाकर इसे बंद कर दिया गया है।
पटना में कोचिंग संस्थानों की जांच मंगलवार से ही की जा रही है। जांच के क्रम में खान सर की कोचिंग में भी खामी पाई गई। पटना के एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर टीम के साथ कई कोचिंग संस्थानों का जायजा लिया। वह खान सर के जि एस रिसर्च सेंटर पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार पहले तो खान सर के कर्मचारियों ने उन्हें टालने की कोशिश की, लेकिन बाद में पूरे कोचिंग सेंटर की जांच की गई। अब तक लगभग 30 कोचिंग सेंटर की जांच की गई है, जिनमें कई कोचिंग सेंटर तो ऐसे हैं जिनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है। प्रशासन की तरफ से कोचिंग सेंटर में फायर सिस्टम का होना अनिवार्य बताया गया है, जो ज्यादातर संस्थाओं के पास नहीं मिला।
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए बिहार के सभी कोचिंग संस्थानों की जांच करने का आदेश दिया है। यह आदेश सभी जिलाधिकारी सपा और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को जारी किया गया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्री की तरफ से यह कदम उठाया गया है।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक