राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने फ्लाईओवर पर पांच लोगों की ली जान, सड़क पर बिछी लाशें

पानीपत (विसु)। पानीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने कई सड़क पर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गए।
ट्रक ड्राइवर ने दिल्ली की ओर से चंडीगढ़ की तरफ गलत साइड पर आते हुए फ्लाईओवर पर कई दुर्घटनाएं कीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लघु सचिवालय के सामने फ्लाईओवर की ग्रिल तोड़कर ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मारी, जिसके चलते फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। आरोपी ट्रक ड्राइवर ने एलिवेटिड हाईवे पर रॉन्ग साइड में एंट्री ली और सिवाह पुल के सामने एक बाइक पर सवार 2 लोगों को कुचला। इसके बाद मलिक पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार 2 लोगों को कुचल डाला। तीसरा हादसा गुरुद्वारे के सामने हुआ। यहां ट्रक ने 2 लोगों को टक्कर मारी। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने ड्राइवर को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मृतकों में दो युवकों की पहचान सूरज और अनिकेत के रूप में हुई है, जो पावटी गांव के निवासी थे। सूरज जिला नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था, जबकि अनिकेत पिछले एक साल से बिजली निगम में अप्रेंटिस के रूप में कार्यरत था। बाकी तीन मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और मृतकों एवं घायल की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत  
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    • By TN15
    • June 25, 2026
    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    -ये भी तो आपातकाल है-

    • By TN15
    • June 25, 2026
    -ये भी तो आपातकाल है-