तिहाड़ से रिहाई के बाद भाजपा पर बरसे केजरीवाल

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा होते ही बाहर आने के बाद उन्होंने आप पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि लाखों लोगों ने मेरे लिए दुआ की थी, उन लोगों की दुआओं की वजह से आज मै बाहर आया हूं और बहोत से लोगों को लगा कि केजरीवाल जेल में रखकर उनका हौसला टूंट जाएंगा लेकिन मेंरा हौसला और मेरी ताक 100 गुना ज्यादा हो गई है।

देश विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ता रहूंगा : केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि मैं जेल से बाहर आया हूं और मेरे हौंसले सौ गुना ज्यादा बढ़ गए हैं। मेरी ताकत सौगुना ज्यादा बढ़ गई है। इनकी जेल की मोटी-मोटी दीवारें, इनकी जेल की सलाखें केजरीवाल के हौंसले को कमजोर नहीं कर सकती। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं जैसे आजतक ऊपर वाले ने मुझे रास्ता दिखाया और ताकत दी, वैसे ही भगवान रास्ता दिखाता रहे। देश की सेवा करता रहूं। जितनी राष्ट्रविरोधी ताकतें देश के विकास को रोक रही हैं। देश को बांटने का काम कर रही हैं। जो देश को अंदर से कमजोर कर रही हैं जिंदगी भर इनके खिलाफ लड़ा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा।

 

मेरे एक-एक पल देश को समर्पित : केजरीवाल

 

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा है कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है. मेरी जिंदगी का एक-एक पल, मेरे शरीर का एक-एक कतरा, खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है. मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। बहुत बड़े-बड़े संघर्ष किए। जिंदगी में मुसीबतें झेली हैं। लेकिन हर कदम पर भगवान ने मेरा साथ दिया है। ऊपर वाले ने मेरा साथ दिया। क्योंकि मैं सच्चा था, मैं सही था। इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया। इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया। इन लोगों को लगा कि केजरीवाल को जेल में डाल देंगे तो उसको हौंसले टूट जाएंगे

 

जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए : मनीष सिसोदिया

 

केजरीवाल का स्वागत करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और वरिष्ठ पार्टी नेता जेल के बाहर इंतजार कर रहे थे। बारिश में भीगते हुए भगवंत मान और मनीष सिसोदिया ने एक ट्रक के ऊपर से केजरीवाल के समर्थन में नारे लगाते हुए कहा कि जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए, भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल, केजरीवाल जैसे नारे हवा में गूंज रहे थे। रिहाई के बाद केजरीवाल ने तेज बारिश के बीच कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है।

कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत के लिए वहीं शर्तें लगाई हैं, जो ईडी केस में बेल देते वक्त लगाईं थीं। केजरीवाल को इन शर्तों का पालन करना होगा।

– जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल किसी भी फाइल पर दस्तखत नहीं कर पाएंगे। जब तक ऐसा करना जरूरी ना हो।
– केजरीवाल के दफ्तर जाने पर भी पाबंदी रहेगी। वे ना तो मुख्यमंत्री कार्यालय और ना सचिवालय जा सकेंगे।
– इस मामले में केजरीवाल कोई बयान या टिप्पणी भी नहीं कर सकते हैं।
– किसी भी गवाह से किसी तरह की बातचीत नहीं कर सकते हैं।
– इस केस से जुड़ी किसी भी आधिकारिक फाइल को नहीं मंगा सकते हैं। ना देख सकते हैं।
– जरूरत पड़ने पर ट्रायल कोर्ट में पेश होंगे और जांच में सहयोग करेंगे।
– 10 लाख का बेड बॉन्ड भरना होगा।

  • Related Posts

    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading
    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    ग्रेटर नोएडा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गौतमबुद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    • By TN15
    • June 23, 2026
    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    • By TN15
    • June 23, 2026
    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    • By TN15
    • June 23, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 23, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    • By TN15
    • June 23, 2026
    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत