अभी से रखें ध्यान, डेंगू नहीं करेगा परेशान, स्वास्थ्य विभाग की सलाह-अच्छी तरह साफ करने के बाद ही इस्तेमाल करें कूलर-एसी

द न्यूज 15 
नोएडा। अब मौसम में तेजी से गर्मी बढ़ रही है। घरों में लोग एसी और कूलर चलाने की तैयारी में हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि चलाने से पहले एसी व कूलर को बहुत अच्छी तरह से साफ जरूर करें। ऐसा करने से काफी हद तक डेंगू मच्छर को पनपने से रोका जा सकता है, क्योंकि डेंगू पनपने का कूलर भी एक बड़ा स्रोत है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा डेंगू को लेकर काफी गंभीर हैं। उनका कहना है कि शुरुआत से ही डेंगू को  रोकने के प्रयास किये जाएंगे। इसके लिए मलेरिया विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं साथ कीट नाशक/एंटीलार्वा छिड़काव कराने के लिए नोएडा- ग्रेटर नोएडा अथॉर्ऱिटी का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी डेंगू पर लगाम लगाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया डेंगू-मलेरिया सहित तमाम संचारी रोगों को रोकने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी दो अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया- एडीज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है। एडीज इजिप्टी रुके हुए और बहुत साफ पानी में पैदा होता है। मादा मच्छर केवल दस मिली लीटर रुके हुए साफ पानी में अंडे दे सकती है। इसलिए इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि घर में किसी भी पात्र यहां तक कि कटोरी में भी कई दिन तक पानी इकट्ठा न रहने पाए।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया अगस्त माह से मुख्य रूप से डेंगू का संचरण काल शुरू हो जाता है। लेकिन गर्मी शुरू होने और कूलर एसी चलने पर डेंगू मच्छरों के पनपने की आशंका पैदा हो जाती है। गड्ढों और कूलर आदि में जमा साफ व रुके हुए पानी में ही डेंगू फैलाने वाला मच्छर पनपता है। यह मच्छर दिन में काटता है। डेंगू से बचाव के लिए बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया डेंगू का लार्वा कई महीने तक बिना पानी के भी जीवित रह सकता है। गर्मी के अंत में यदि कूलर को रेगमाल से बिना साफ किये या रंग रोगन किये बिना रख दिया है तो अगली बार इस्तेमाल करने पर डेंगू के लार्वा के जीवित होने की संभावना बनी रहती है। पानी के सम्पर्क में आते ही यह पुन: सक्रिय हो जाता है। इसलिए विभाग द्वारा सलाह दी जाती है कि सीजन के अंत में जब भी कूलर इस्तेमाल करना बंद करें तो उसे अच्छी तरह से साफ करके रखें। यदि किसी कारण उसे उस वक्त साफ नहीं किया गया है तो अगली बार जब भी इस्तेमाल करें उसे साफ जरूर करें।

डेंगू से बचाव के लिए ध्यान रखने वाली कुछ खास बात

1. कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी के बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन, टायर आदि में पानी को जमा न होने दें।

2. पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को हमेशा ढक कर ही रखें।

3. कुछ समय के अंतराल पर कूलर को खाली करके अच्छी तरह से सुखा लें और उसके बाद ही पुनः प्रयोग में लाएं।

4. यह मच्छर दिन में काटता है इसलिए दिन में भी ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर को पूरी तरह ढकें और विशेषकर बच्चों का अत्याधिक ध्यान रखें।

5. खिड़कियों पर मच्छर रोधी जाली लगाएं और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें।

 

Related Posts

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

  • By TN15
  • November 22, 2026
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

  • By TN15
  • November 22, 2026
जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

  • By TN15
  • November 22, 2026
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

  • By TN15
  • November 22, 2026
सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

  • By TN15
  • November 22, 2026
उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने