जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान कल से

15 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान, बीमारियों से बचाव को आशा–आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर देंगी दस्तक

द न्यूज 15  

नोएडा । संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनपद में शनिवार (दो अप्रैल) से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसी क्रम में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया- दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जनपद में हर घर पर संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देंगी | इसके साथ ही क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगी तथा क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी।

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया- शनिवार से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 15 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू होगा। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित 12 विभागों का सहयोग रहेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज-ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग, उद्यान विभाग इस अभियान में शामिल रहेंगे।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया-दस्तक अभियान में संक्रामक रोगों से संबंधित जागरूकता बढ़ाने, बचाव और उपचार संदेश के प्रसार में आशा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह समुदाय को संवेदीकृत करने और संक्रामक रोगों से बचाने के लिए बेहतर व्यवहारों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार के रोगियों की सूची, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, क्षेत्रवार ऐसे मकानों जहां मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो आदि की सूची क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी।

Related Posts

इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading
‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
  • TN15TN15
  • June 29, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

  • By TN15
  • July 23, 2026
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

  • By TN15
  • July 23, 2026
मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

  • By TN15
  • July 23, 2026
‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

  • By TN15
  • July 23, 2026
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

  • By TN15
  • July 23, 2026
प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

  • By TN15
  • July 23, 2026
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल