क्षमा भाव मन में रहे

क्षमा करे बलवान ही, कर के हृदय विशाल।
छोटी -छोटी भूल को, रखे न सौरभ पाल॥

क्षमा कष्ट हरती सदा, होता  बेड़ा  पार।
परहित में जीते रहो, करके यत्न  हजार॥

आता है व्यक्तित्व पर, सौरभ तभी निखार।
गलती हो जाए अगर, कर लो भूल सुधार॥

क्षमा मुझे कर दीजिये, अंश प्रभु का मान।
सत्य क्षमा के  भाव  है, ईश -कृपा वरदान ॥

क्षमा  बने  संजीवनी, करले  भूल  सुधार।
छोटी छोटी बात पर, क्यों करते हो रार॥

दया प्रेम करुणा क्षमा, जीवन के श्रँगार।
चित्त शुद्ध हो प्रेम हो, रहते नहीं विकार॥

प्रेम, सत्य, ममता  क्षमा, निर्मल है आधार।
करो दया हर जीव पर, सौरभ छोड़ विकार॥

क्षमा भाव मन में रहे, करे  तत्व  की खोज।
सदा सत्य वाणी मधुर, भरे मनुज में ओज॥

गलती कर माँगे क्षमा, करे बैर का अंतl
क्षमा भाव यदि हो हृदय, जीवन बने बसंत॥

डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    सेल्फी से ज्यादा सेवा

    पेड़ लगाना ही नहीं, रखना भी है ध्यान।…

    Continue reading
    साथी, काहे मुस्कुराए रे …

    रुपया गिरि गिरि जाये रे… पेपर कजरा लगाये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    • By TN15
    • June 18, 2026
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

    स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा