कौशांबी – भोवापुरा के निवासियों ने मनाया छठ उत्सव :

राकेश जाखेटिया

पूर्वांचल भोजपुरी नवयुवक संघ समिति के बैनर तले कौशांबी – भोवापुरा कौशांबी के निकट विशाल मैदान में छठ उत्सव बड़े ही उत्साह से धार्मिक रीति-रिवाज के अनुरूप मनाया गया । इसमें क्षेत्रीय पूर्वांचल एवं बिहार से आये धार्मिक परिवारों ने सामाजिक संगठनों के सहयोग से बड़ी ही संख्या में उपस्थित होकर उत्सव मनाया । आस्था के अनुरूप अस्थाई एक पोखर निर्माण कर जल संग्रह कर उसमें खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।

छठ पूजा को लोक आस्था और मन्नतों का महापर्व भी कहा जाता है। छठ महापर्व में माता छठ मैया और भगवान सूर्य की पूजा आराधना की जाती है ।पौराणिक कथाओं के मुताबिक छठ मैया ब्रह्मा जी की मानस पुत्री और भगवान सूर्य की बहन हैं ।

इस पूजा को शारीरिक और मानसिक रूप से बड़ी शुद्धता के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा में व्रती कड़े नियमों के साथ 36 घंटे निर्जला उपवास पर रहती हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद कुसुम गोयल एवं पूर्व पार्षद भाजपा नेता डॉ मनोज गोयल उपस्थित रहे । उन्होंने सभी लोगों को छठ उत्सव की शुभकामनाएं दी और सूर्य भगवान से प्रार्थना करी कि सभी लोग स्वस्थ रहें और आर्थिक रूप से मजबूत रहे पूर्व पार्षद ने कहा कि हम लोगों को जाति में नहीं बटना है अन्यथा पहले अफ़ग़ानिस्तान फिर पाकिस्तान और बांग्लादेश की तरह हम खत्म होते चले जाएंगे सभी लोग हिंदू बन के रहे …. नहीं तो बटगें तो काटेंगे ।

पप्पू चौपाल के संस्थापक सदस्य में से एक श्री मनीष जैन ने सभी उपस्थित जनमानस को मंगल शुभकामनाएं प्रेषित की ।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनेताओं का भरपूर स्वागत होता रहा । सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का भी उचित प्रबंध किया गया था ।
डॉ .बी एस त्रिपाठी, दीपक सिंह , राम आधार यादव जी, श्यामवीर भदोरिया , रवि पटेल आदि अनेकों धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तियों ने मिलजुल कर कार्यक्रम को आयोजित किया। चर्चित कौशांबी पार्क पप्पू चौपाल से राकेश जाखेटिया, पवन गुप्ता , मनीष जैन , श्याम वैश्य, अशोक परवाल, गौरव वर्मा , वरुण शर्मा सहित अन्य प्रमुख गण मान्य व्यक्तियों ने आस्था के साथ पूजा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!