कौशांबी पार्क पप्पू चौपाल ने

शिव भक्त कावड़ियों का सम्मान किया

राकेश जाखेटिया

प्रातःकालीन भ्रमणकारियों द्वारा कौशांबी स्थित सेंट्रल पार्क पप्पू चौपाल पर गत रविवार कावड़ियों का बड़ी धूमधाम से अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुष्प वर्षा होती रही ।राज शर्मा जी द्वारा गाया गीत ” गूंज ऐसी की यहां हर चेहरे पर मुस्कान खिलती – कोई दीवाना समझता है कोई पागल समझता है ” वास्तव में आपकी वाणी ने अधिकांश जनमानस को पागल बना दिया । मुदित कुमार , प्रेम गोगिया, सुरेंद्र सिंह मुरादाबादी , आदि अनेको कलाकारों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

 

उपस्थित जनमानस ने धार्मिक गीतों का भी आनंद लिया । चौधरी नवल सिंह एवं रविंद्र नागर द्वारा सभी का मुंह मीठा करा गया । कार्यक्रम का संचालन एवम आयोजन कमल गुप्ता, मनीष जैन , गौरव वर्मा , पवन गुप्ता , मनीष मनोदिया द्वारा किया गया । उपस्थित जनमानस ने पप्पू चौपाल की गतिविधियों को सराह ।
पप्पू चौपाल के संस्थापक सदस्य राकेश जाखेटिया ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि एक वर्ष पूर्व अकस्मात यह संगठन एक गैर राजनीतिक उद्देश्य से खुशियां का खजाना लूटाने हेतु बनाया गया हैं । फिर क्या था रोजाना यहां गीत संगीत की महफ़िल सजने लगी । भ्रमणकारी स्वेच्छा से कुछ ना कुछ जलपान की व्यवस्था करने लगे । खेलकूद, गीत-संगीत, योगा , हंसने हंसाने के विभिन्न कार्यक्रम होने लगे । पार्क प्रेमी यहां पर अपने-अपने जन्मोत्सव , वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाने लगे । इन सब गतिविधियों होने के कारण पार्क की देखभाल , स्वच्छता , सुरक्षा , लाइटिंग आदि पर भी ध्यान दिया जाने लगा है । ध्यान रहे पप्पू चौपाल के बैनर तले राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती, स्वतंत्रता दिवस , गणतंत्र दिवस, जन्माष्टमी, होली आदि बड़े धूमधाम से मनाए गए।
इन सब कार्यक्रमों को आयोजन करने में क्षेत्रीय राजनीतिक इच्छा शक्ति का भी पूर्ण सहयोग मिलता रहा जिसमें क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल जी का सहयोग प्रशंसनीय रहा । पप्पू चौपाल के चेयरमैन सुशील जैन ने सभी स्वागत एवं आभार व्यक्त किया ।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा