कैटरीना, विक्की राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में करेंगे शादी

जयपुर| बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। शादी का जश्न 7-12 दिसंबर तक चलेगा और शादी के लिए होटल में बुकिंग हो चुकी है।

हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

वीआईपी वेडिंग के आयोजन के लिए कई इवेंट कंपनियां मिलकर काम करेंगी। अधिकारियों ने पुष्टि की कि अलग-अलग आयोजनों के लिए अलग-अलग कंपनियों को काम पर रखा जा रहा है।

इन इवेंट कंपनियों ने अपना काम जोर शोर से शुरु भी कर दिया है।

वहीं कैटरीना और विक्की कौशल की टीम भी शादी की तैयारियों में जुट गई है।

स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को 10 सदस्यीय टीम सिक्स सेंस बड़वारा किला पहुंची थी।

होटल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने शादी से जुड़े सभी इंतजामों पर नजर बनाए रखी है।

टीम ने बरात आने से लेकर मेहंदी, हल्दी तक के डेकोर के इंतजाम देखे है।

हालांकि अभी शादी के कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की गई है।

Related Posts

दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading
50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की