राजस्थान का करौली बना कर्नाटक का कोलार, शोभायात्रा के बीच पथराव, लगा दिया गया है कर्फ्यू

द न्यूज 15  
बेंगलुरु। क्या अब देश में रोजी-रोटी जैसे मुददों को दरकिनार कर जाति और धर्म के नाम पर बस हिंसा ही होगी। विभिन्न राज्यों में जो चल रहा है उससे तो ऐसा ही लग रहा है। सत्तारूढ़ और विपक्ष का बनाया गया माहौेल ही है कि राजस्थान की करौली हिंसा का मामला अभी थमा नहीं है कि कर्नाटक के कोलार में एक जुलूस निकालते समय हिंसा हो गई। मामला इतना बढ़ गया है कि कफ्र्यू लगाना पड़ गया है।दरअसल बताया जा रहा है कि कोलार में एक शोभायात्रा निकाली जा रही थी उस पर पथराव हो गया। मामले को लेकर हालात इतने बिगड़ गए कि बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार कोलार के मुलबगल इलाके में शोभा यात्रा के दौरान बवाल बढ़ गया। शोभा यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद, दूसरे पक्ष ने भी मोर्चा संभाल लिया और वे भी पथराव करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि पूरे इलाके में हिंसा फ़ैल गई। इस दौरान उपद्रवियों ने कुछ वाहनों में भी आग लगा दी। पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिस की। बार में स्थिति ज्यादा बिगड़ती कर्फ्यू लगा दिया गया है। ज्ञात हो कि हिंसाग्रस्त मुलबगल में आगजनी, तोड़फोड़ और हर ओर अफरा-तफरी का माहौल था। इलाके में काफी देर तक उत्पात मचाया गया । इलाके में प्रशासन की अनुमति के बिना किसी तरह के धार्मिक जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है। पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जुट गई है।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?