जुआरी ने दोस्तों के बीच कर दिया बीवी का सौदा, पुलिस ने छुड़ाया

द न्यूज 15 
बरेली। जुए की आदत कितनी घातक साबित हो सकती है। इसका एक बड़ा उदाहरण बरेली में देखने को मिला। एक व्यक्ति ने जुआ खेलते हुए जुआरियों के बीच में अपनी पत्नी के जिस्म का सौदा कर दिया।  इतना ही ही नहीं उसने अपनी पत्नी को वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश की। इस महिला को पुलिस महिला हेल्पलाइन ने छुड़ाया है। मामले में पति समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सुभाषनगर की एक कॉलोनी की रहने इस महिला का कहना है कि करीब 19 साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति ने शादी के बाद उसके जेवर, रुपये जुए में उड़ा दिए। इतना ही नहीं महिला का मंगलसूत्र भी बेच दिया गया। इंतहा तो तब हो गई जब रुपए लेकर अपने दोस्तों के सामने परोसना शुरू कर दिया। मतलब उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। 20 जनवरी को बदायूं के कुंवर गांव इलाके में उसका सौदा कर दिया गया। महिला का कहना है कि कुंवर गांव में उसे बंधक बनाकर रखा गया । जब उसने इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन को दी तो पुलिस वहां जाकर मुक्त कराया। मामले की तहरीर सुभाषनगर थाना पुलिस को दी गई है। जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसका शारीरिक और मानसिक दोनों उत्पीड़न कर रहा था। रुपए छीन लेता था और जेवर भी बेच दिये। महिला ने कहा है कि वह अपने बच्चों के कारण चुप रही। उसने बताया कि पति ने बच्चों को भीख मंगवाने और मकान बेचने की धमकी दी थी।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?