कपिल मिश्रा ने कहा  –  सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने बुलाई पुलिस

नई दिल्ली। बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने सोमवार (13 मई) को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को लेकर सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज सुबह केजरीवाल के घर में स्वाति मालीवाल को पुलिस क्यों बुलानी पड़ी? क्या केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल की पिटाई की? क्या मुख्यमंत्री का कार्यालय कोई स्पष्टीकरण देगा? ईश्वर करें मुख्यमंत्री के घर में महिला राज्यसभा सांसद की पिटाई की खबर झूठी हो।

उन्होंने कहा, ”स्वाति मालीवाल की केजरीवाल के कहने पर नौकर विभव द्वारा पिटाई। अगर ये सच है तो देश में किसी भी CM हाउस में इतना बड़ा पाप पहले कभी नहीं हुआ। केजरीवाल ने स्वाति को क्यों पिटवाया ? काश ये खबर झूठ हो. अगर सच है तो हम स्वाति मालीवाल को अकेला नहीं पड़ने देंगे , न्याय दिलायेंगे.”

वहीं दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जैसे ही दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची तो राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पीसीआर स्टाफ को कहा कि वह बाद में लिखित शिकायत देंगी. इतना कहकर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सीएम हाउस से चली गई।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. सूत्रों ने बताया कि पीसीआर में दो कॉल की गई. पहली कॉल 9:31 पर की गई, जबकि दूसरी कॉल 9:39 पर गई. पहली कॉल में उन्होंने कहा कि पीए ने पीटा. फिर दूसरी कॉल में बोला गया कि पीए से पिटवाया गया। दिल्ली पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि कॉल स्वाति मालीवाल ने ही की थी. पुलिस का कहना है कि स्वाति सिविल लाइन थाने आई थीं,उन्होंने घटना के बारे में बताया है। हम वेरिफाई कर रहे हैं।

  • Related Posts

    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    तो क्या टीएमसी के बाद अब नंबर उद्धव…

    Continue reading
      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    फंस न जाए 20 बागी सांसदों के NCPI…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    • By TN15
    • June 16, 2026
      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    • By TN15
    • June 16, 2026
    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    अब लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अब लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस 

    भारत में धर्मांतरण-विरोधी कानून: न केवल अल्पसंख्यक-विरोधी, बल्कि दलित-विरोधी भी

    • By TN15
    • June 16, 2026
    भारत में धर्मांतरण-विरोधी कानून: न केवल अल्पसंख्यक-विरोधी, बल्कि दलित-विरोधी भी