कपिल देव ने 1983 में विश्व कप से जुड़े भावुक पलों को किया याद

मुंबई| स्पोर्ट्स ड्रामा ’83’ गुरुवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने निर्माताओं द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में 1983 में विश्व कप जीतने से जुड़े भावुके पलों को याद किया। इस वीडियो में कपिल ने 1983 में विश्व कप जीतने के अपने अनुभवों को याद किया।

उन्होंने कहा, “भारत के लिए खेलना एक सपना था और इससे भी बड़ा सपना राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनना था। मैंने लॉर्डस की बालकनी में विश्व कप उठाने की कभी कल्पना नहीं की थी!”

इस क्लिप में कैप्शन दिया गया, “द हरियाणा हरिकेन, कपिल देव सर ने सभी के साथ ऐतिहासिक पलों के अनुभव को साझा किया! ’83’ आने में 2 दिन बाकी। 24 दिसंबर, 2021 को ’83’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हो रही है। ये 3डी में आ रही है।”

’83’ में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी भारत के लिए कपिल देव के नेतृत्व में 1983 का विश्व कप जीतने के बारे में है।

यह फिल्म 23 दिसंबर को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन