वसंतपुर गांव में निकला 11 सौ कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा

रामचरित मानस महायज्ञ शुक्रवार से होगी शुरू

समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के शोभन पंचायत के अंतर्गत वसंतपुर गांव में 11 सौ कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाला गया। जो वसंतपुर गांव स्थित यज्ञ स्थल से शुरू हुई और शोभन पंचायत के तहत बुढ़ी गंडक नदी से जलभरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा और कलश स्थापना की गई। उक्त कलश शोभा यात्रा में स्थानीय ग्रामीण के अलावा आसपास के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई। बताया जाता है कि उक्त गांव में रामचरित मानस महायज्ञ शुक्रवार से प्रारंभ होगा, जो आगामी 26 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगा। इधर मुख्य आयोजक वसंतपुर गांव निवासी समाजसेवी सह व्यवसाई शिव शंकर झा ने बताया कि वृंदावन, मथुरा और अयोध्या से चर्चित रामलीला कलाकार एवं संत पधार चुके हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या के श्री श्री 108 श्री गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज का प्रवचन होगा, उनके प्रवचन को श्रोता सुनकर लाभ उठाएंगे। आयोजन ने बताया कि राम चरित मानस महायज्ञ के अध्यक्ष आचार्य भरतदास हैं। बताया जाता है कि आज के कलश शोभा यात्रा की विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए कमांडो फोर्स की तैनाती की गई थी, ताकि किसी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कठिनाई न हो। कलश शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता शशिकांत झा चुनचुन, सुशील कुमार चौधरी, शोभन पंचायत के मुखिया रविन्द्र प्रसाद महतो, पैक्स अध्यक्ष मुक्ति नारायण झा, राघवेंद्र झा, ललित कुमार सहनी, बालेश्वर राय, शिव शंकर चौधरी, गोपाल झा आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi