बिजनौर में पत्रकारों ने लिया पत्रकारिता को जिंदा रखने का संकल्प 

पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब ने आयोजित की विचार गोष्ठी 

बिजनौर । पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में प्रेस क्लब ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया , गोष्ठी में मिशनरी पत्रकारिता को जिंदा रखने के लिए संकल्प लिया गया । वक्ताओं ने पत्रकारों की दशा और चुनौती पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति पुलिस उपाधीक्षक एमपी सिंह तथा संचालन वसीम अख्तर ने किया ।
स्थानीय राज मिलन बैंकट हॉल में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार व सांध्य दैनिक  चिंगारी के संपादक सूर्यमणि रघुवंशी ने कहा कि आज पत्रकारिता की दशा पर नहीं दुर्दशा पर गोष्टी करने की आवश्यकता है ,आज पत्रकारिता की जो दुर्दशा है वह किसी से छिपी नहीं है इसके लिए वर्तमान सरकार जिम्मेदार है सरकार ने अखबार को जीएसटी के दायरे में लाकर ऐसा कार्य किया है ,ऐसा कार्य अंग्रेजों ने भी नहीं किया था। पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार वीरेश बल ने कहा कि पत्रकारिता जोखिम भरा कार्य है उन्होंने बदलते युग की पत्रकारिता पर प्रकाश डाला जबकि प्रेस क्लब के अध्यक्ष ज्योति लाल शर्मा ने कहा कि एक लंबे समय बाद इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, भविष्य में भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखने के लिए चिंतन कार्यक्रम किए जाते रहेंगे ताकि एक साथ बैठकर सब लोग चर्चा कर सके।  विचार गोष्ठी को नरेंद्र मारवाड़ी ,कुलदीप सिंह , सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक ए के  सिंह,इफ्तेखार कुरैशी ने संबोधित किया। इस मौके पर सराहनीय पत्रकारिता के लिए पत्रकार राज नारायण कौशिक, संजीव शर्मा,बृजवीर चौधरी,अचल चौधरी, राजकुमार, मरगूब रहमानी,अनीस अहमद,अनुज चौधरी, युवराज त्यागी को सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    आगरा में समाजवादी पार्टी के अंदर मची आपसी…

    Continue reading
    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    योगी सरकार का फैसला हटाए गए सहायक होंगे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक