जितेंद्र तिवारी ने अमरनाथ केसरी के घर जाकर की मुलाकात 

आसनसोल सीट पर अभी तक घोषित नहीं हुआ bjp प्रत्याशी 

द न्यूज 15 
आसनसोल। आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने रानीगंज विधानसभा के डालपट्टी मोड इलाके में स्थित वयोवृद्ध भाजपा नेता अमरनाथ केसरी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की जीत की प्रार्थना करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी,वार्ड पार्षद गौरव गुप्ता,रंजीत केशरी,अजित केशरी,सामशेर सिंह,अलोक देब पांडेय, राहुल घोष,ओर समेत भाजपा समर्थन मौजूद थे।
इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने कहा कि अमरनाथ केसरी इस क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं।  उन्होंने तब यहां पर भाजपा में सम्मिलित होने का फैसला लिया था जब यहां पर कोई सोच भी नहीं सकता था कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल में कभी सत्ता में आ सकती है। वह जनसंघ के जमाने से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। जब अमरनाथ केसरी से मुलाकात की तो उनके चेहरे पर जो खुशी देखी गई उसे शब्दों में बयां कर पाना संभव है।टीएमसी की तरफ से बार-बार यह कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी तक आसनसोल लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा द्वारा प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन भाजपा का हर कार्यकर्ता लोगों के साथ है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो गई है लेकिन वह पटना में बैठे हुए हैं तो ऐसे प्रत्याशी को लेकर कोई क्या करेगा वही जितेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के राजनीति करते हैं क्योंकि हम अपने हर कर्म में धर्म को साथ लेकर चलते हैं और विपक्ष अधर्मी की तरह काम करता है इसलिए उसे धर्म की राजनीति से इतनी नफरत है। वहीं अमरनाथ केसरी ने जितेंद्र तिवारी के उनके आवास खुशी जताई और कहा कि वह जितेंद्र तिवारी के डामरा वाले आवास पर जाया करते थे और आज उनको बहुत खुशी हुई थी जितेंद्र तिवारी उनके पास आए उन्होंने कहा कि उनका पूरा भरोसा है कि अब की नरेंद्र मोदी की बात को सच करते हुए भाजपा 400 पार होगी।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

    ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

    • By TN15
    • March 12, 2026
    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

    विनाश की नींव पर खड़ी…

    • By TN15
    • March 12, 2026
    विनाश की नींव पर खड़ी…

    THE WHITE MEN’S BURDEN

    • By TN15
    • March 12, 2026
    THE WHITE MEN’S BURDEN

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …