‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

राहुल गांधी और कांग्रेस पर बीजेपी नेता का बड़ा अटैक

 

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बहुत बड़ा हमला बोला है और उन्हें पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से भी बेकार नेता बताया है।
झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन से कांग्रेस और उसके नेताओं पर बेरुखी का आरोप लगाते हुए निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जु खरगे पर जोरदार हमला किया है।

 

‘डूब मरने वाली स्थिति है खरगे और राहुल की’

 

निशिकांत दुबे का आरोप है कि कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली और झारखंड के छात्र अलग-अलग दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि झारखंड के छात्र गरीब हैं, क्या इसलिए उनकी चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया जाना चाहिए। उनको झारखंड का पिछड़ापन नहीं दिखता, गरीबी नहीं दिखती, भ्रष्टाचार नहीं दिखता…उनको तो डूब मरना चाहिए। डूब मरने वाली स्थिति है मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की।

 

 

‘सीबीआई जांच हुई तो हेमंत सोरेन तक जाएगी’

 

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि झारखंड के तमाम बड़े अफसर जिस तरह से सड़कों पर उतरे छात्रों के साथ बर्ताव कर रहे हैं, उतनी तानाशाही उन्होंने कभी नहीं देखी। ‘जेपीएससी परीक्षाओं में धांधली का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र झारखंड के शीर्ष पदाधिकारी के घर से पकड़ा गया है।’
‘सीबीआई जांच क्यों नहीं देना चाहते। क्योंकि धर्मेंद्र शीर्ष अधिकारी के घर से पकड़ाया है और उनका कंप्यूटर ऑपरेटर है। पता है कि जांच बढ़ेगी तो जांच हेमंत सोरेनसे लेकर वहां के मुख्य सचिव तक जाएगी।’

 

‘जिन्ना का दूसरा जन्म राहुल गांधी के रूप में’

 

बीजेपी नेता का कहना है कि ‘कांग्रेस को माफी भी मांगनी चाहिए और झारखंड सरकार से समर्थन भी वापस लेना चाहिए। उन्हें दिखाना चाहिए कि वे छात्रों के साथ हैं। अन्यथा यह लगेगा कि वो सोरोस के एजेंडे पर काम करते हैं। जहां-जहां मोदी विरोध है, जहां-जहां देश का विरोध है, जहां कम्युनल टेंशन है, वहां-वहां राहुल गांधी और उनकी पार्टीनजर आएगी।’

 

झारखंड में छात्र क्यों कर रहे हैं आंदोलन

 

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में छात्रों के आंदोलन का बुधवार को 19वां दिन है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परीक्षाएं रद्द करने के आश्वासनों के बावजूद छात्रों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का प्रण लिया है।आंदोलनकारी छात्र झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन और झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की परीक्षाओं में ज्यादा पारदर्शिता लाने, कई परीक्षाएं रद्द करने और धांधलियों की जांच सीबीआई या प्रदेश के बाहर के हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को आंदोलनकारी छात्र जब विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे, तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज भी किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस पुलिसिया कार्रवाई में कई छात्रों के जख्मी होने की रिपोर्ट है और रांची पुलिस का दावा है कि उसके 14 लोगों को भी चोटें आई हैं। झारखंड में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार है, जिसे कांग्रेस का भी समर्थन मिला हुआ है।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!