झारखंड को मिलेंगी नई सीएम, हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को सौंपेंगी कमान 

रांची। इधर, सीएम सोरेन के आवास में सत्ता पक्ष के विधायकों की भी महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सभी मंत्री और तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा कांग्रेस और आरजेडी विधायक भी मौजूद रहे।
कल्पना सोरेन भी बैठक में रहीं मौजूद

जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी विधायक दल की सबसे खास बात यह रही कि इस बैठक में सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ में मौजूद रहीं। पीली रंग की साड़ी में बैठक में पहुंची कल्पना सोरेन को लेकर विधायक दल का नया नेता चुना जा सकती हैं। इस तरह की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही थी।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सुबह में हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पहले राउंड की बैठक हुई। इस बैठक के बीच ही हेमंत सोरेन अपने आवास से बाहर निकले। दोपहर बाद फिर से दूसरे राउंड की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में कल्पना सोरेन के नाम पर सहमति बन सकती हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर करीब 1.55 मिनट पर रांची स्थित अपने आवास से बाहर निकले। बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन पहले अपने पिता और जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से मुलाकात मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका भी पहुंचेंगे।
हेमंत सोरेन दोपहर बाद सत्तापक्ष के विधायकों की होने वाली बैठक में भी शामिल होंगे। इससे पहले से ही यह चर्चा थी कि सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली से वापस लौट आए हैं।

कल्पना सोरेन के अलावा कई अन्य विकल्पों पर चर्चा

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को नया नेता चुना जा सकता है। इसके अलावा कई अन्य विकल्पों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!