झारखंड: वेस्ट बोकारो में टाटा के कैंप ऑफिस पर अपराधियों का बम-गोलियों से हमला, पांच जख्मी

रांची, रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो में टाटा के एक कैंप ऑफिस पर हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार की दोपहर बारह बजे बम-गोलियों से हमला कर दिया। इसमें टाटा के लिए आउटसोसिर्ंग पर काम करने वाले तीन कंपनियों के पांच कर्मी घायल हो गये, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। अपराधियों के एक गिरोह ने टाटा के लिए काम करनेवाली आउटसोसिर्ंग कंपनियों से इलाके में काम करने के एवज में रंगदारी की मांग की थी। घटनास्थल पर छोड़े गये पर्चे में आपराधिक गिरोह ने धमकी दी है कि इलाके में कोई भी काम उन्हें मैनेज किये बगैर नहीं चलने दिया जायेगा। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो में टाटा का बड़ा कोल प्रोजेक्ट है। कंपनी ने यहां झरना बस्ती में आईएमडीबी (इंडस्ट्रियल बाईप्रोडक्ट्स मैनेजमेंट डिविजन) का कैंप ऑफिस खोल रखा है। यहां टाटा के लिए आउटसोसिर्ंग के आधार पर काम करने वाली अलग-अलग कंपनियों के कर्मी काम करते हैं। बताया गया है कि तीन-चार अपराधी शनिवार दोपहर यहां पहुंचे और कर्मियों से पहले कोयला कारोबार के बारे में पूछताछ की और इसके बाद बाहर निकलकर अचानक दफ्तर पर दो-तीन बम फेंके। अपराधियों ने चेतावनी देते हुए हवाई फायरिंग भी की। बमबारी से ऑफिस के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये। जो पांच कर्मी हमले में घायल हुए हैं, उनमें उनमें जीएस ओटवाल कंपनी के तीन कर्मी और टाइकून एवं एसआईएस सिक्योरिटी के एक-एक कर्मी शामिल हैं। दिनदहाड़े बमबारी और फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी।

इस हमले की जिम्मेदारी जिस गिरोह ने ली है, उसका सरगना अमन श्रीवास्तव है। घटनास्थल पर फेंके गये पर्चे में भी उसका नाम लिखा है। अमन श्रीवास्तव झारखंड में सक्रिय अंडरवल्र्ड का एक बड़ा नाम है और पिछले आठ-नौ वर्षों से पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बना हुआ है। झारखंड के कोयला क्षेत्र में ऐसे कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं और प्रतिमाह करोड़ों की रंगदारी वसूलते हैं।

Related Posts

बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, रेजीनगर के…

Continue reading
न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बगावत की चुनौती से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक