भाजपा और पीएम मोदी को जदयू देगा बिना शर्त समर्थन

 

दीपक कुमार तिवारी 

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में एनडीए को जनादेश मिला और केंद्र में फिर एकबार नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है।इसबार भाजपा अकेले बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी। हालांकि एनडीए के घटक दलों के सांसदों को मिलाकर गठबंधन के पास बहुमत से काफी अधिक संख्या बल है।

वहीं इसबार की सरकार में जदयू की भी अहम भूमिका रहेगी। वहीं चुनाव परिणाम में भाजपा को अकेले बहुमत हासिल नहीं होने के बाद विपक्ष की ओर से तरह-तरह के दावे सामने आने लगे। सबकी निगाहें अब नीतीश कुमार की ओर है। हालांकि नीतीश कुमार बुधवार को एनडीए की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली भी पहुंचे हैं। इधर विपक्ष के दावों पर जदयू ने प्रतिक्रिया देकर अपना स्टैंड साफ कर दिया है।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि दिल्ली में एनडीए की बैठक है जिसमें सभी घटक दलों को आमंत्रण मिला है। नीतीश कुमार भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जदयू वो पत्र भी देगी जिसमें एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने की बात होगी। इंडिया गठबंधन के साथ जाने की संभावना पर केसी त्यागी ने कहा कि अब इसकी कोई संभावना नहीं है। वो समय अब बीत चुका है। वो कारण अभी भी मौजूद हैं जिसकी वजह से हम वापस आए थे। इसलिए वापस वहां जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

केसी त्यागी ने कहा कि अगर खरगे जी और उनकी पार्टी ने बड़ा दिल दिखाया होता तो हम आज यहां नहीं आए होते। उनकी तंगदिली और गलत व्यवहार से ही हम यहां आए। जदयू ने साफ कर दिया है कि ये चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रखा गया है। हमारा समर्थन बिना किसी शर्त के है। हमारी इच्छा जरूर है कि बिहार के जनता के हित में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले।केसी त्यागी ने कहा कि सरकार बनाने के लिए 272 का जादुई आंकड़ा चाहिए। जो ना कांग्रेस के पास है ना ही इंडी गठबंधन के पास है।

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का एक ही विमान में यात्रा करने वाले वायरल तस्वीर को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि ये सब चर्चा और अफवाह है। इंडी गठबंधन अफवाह फैलाने का सेंटर भी बन चुका है। उन्होंने कहा कि 293 का नंबर इंडिया गठबंधन के बदले एनडीए के पास है और नरेंद्र मोदी उसके नेता हैं तो वो ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    • By TN15
    • August 19, 2026
    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’