गोलियों से भूनकर जेडीयू नेता की सरेआम हत्‍या, दानापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते ही मिली थी धमकी 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। बिहार में अपराध का यह हाल है कि विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान क्या किया कि उसे गोलियों से भून डाला। यह वारदात पटना के दानापुर इलाके में हुई है। यह अपने आप में दिलचस्प है कि चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाला जेडीयू का प्रदेश सचिव और दानापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष था। दीपक मेहता को रात करीब 10 बजे बदमाशों ने दीपक को उस वक्त निशाना बनाया जब वह घर के बाहर कंस्ट्रक्शन से जुड़ा सामान उतरवा रहे थे। जेडीयू नेता की इस तरह से हत्या करने से इलाके में हड़कंप मच गया गया है। हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा काटा।
जानकारी के अनुसार जेडीयू के प्रदेश सचिव और दानापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक मेहता ने पिछले दिनों दानापुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। दीपक मेहता की हत्या मामले में उनके परिजन एक स्थानीय बदमाश और नेता का नाम ले रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक को पांच गोलियां लगी हैं। यह गोलियां दीपक के सिर, पेट और फेफड़े के पास लगी थी। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
जेडीयू के प्रदेश सचिव रहे दीपक मेहता को उपेंद्र कुशवाहा का करीबी माना जाता था। जेडीयू से पहले वह उपेंद्र कुशवाहा की लोक समता पार्टी से जुड़े रहे थे।  हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने आगजनी के साथ, गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की । इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Posts

डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
  • TN15TN15
  • August 5, 2026

राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

Continue reading
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
  • TN15TN15
  • August 2, 2026

राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

  • By TN15
  • August 8, 2026
गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

  • By TN15
  • August 8, 2026
जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

  • By TN15
  • August 8, 2026
कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

  • By TN15
  • August 7, 2026
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

  • By TN15
  • August 7, 2026
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

  • By TN15
  • August 7, 2026
पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?