ऐश्वर्या राय से ईडी की पूछताछ पर भड़कीं जया, केंद्र सरकार पर लगाया ताकत के दुरुपयोग का आरोप

नई दिल्ली| पनामा पेपर्स से जुड़े मामले में सोमवार को अपनी बहू ऐश्वर्या राय से ईडी की पूछताछ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए जया बच्चन ने कहा कि सरकार अपनी ताकत का दुरुपयोग कर डराने की कोशिश कर रही है। फिल्म अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से राज्य सभा सांसद जया बच्चन ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहती, मगर हिंदुस्तान देख रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कि आप ( सरकार ) कितने देर तक, कब तक लोगों को इस तरह से डरा कर रखेंगे। जया बच्चन ने सरकार की तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा कि अंग्रेज भी इसी तरह से लोगों को डरा कर रखते थे, लेकिन हमने उनको भी भगा दिया, यह इतिहास है।

जया बच्चन ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव को लेकर घबरा गई है और अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने ‘लाल टोपी सब पर भारी’ की बात कहते हुए उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में सपा के जीतने की भी उम्मीद जताई।

Related Posts

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

नई दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)…

Continue reading
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर हो रहे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!